बॉलीवुड के जाने माने कोरियोग्राफर तथा डायरेक्टर रेमो डिसूजा को शुक्रवार सीने में तेज दर्द उठने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। दुनिया भर के करोड़ों चाहने वाले जो उनके लिए दुआएं मांग रहे थे और अपने स्टार के जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थनाएं कर रहे थे। उनके लिए एक अच्छी खबर आई है। दरअसल बताया जा रहा है कि रेमो की तबियत में तेजी से सुधार आ रहे हैं। वहीं अब उनकी ताजा तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर अपलोड होने लगी है। वहीं इसी बीच रेमो के करीबी दोस्त आमिर आली ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रेमो के कई फोटों साझा किये हैं। जिसमें वे किसी ताकतवर इंसान की तरह अपने बाइसेप्स दिखाते नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
मगर बता दें कि इन तस्वीरों में रेमो का चेहरा तो दिखाई नहीं दे रहा है, हालांकि इसके बाद भी यह कहा जा रहा है कि उनकी तबीयत में तेजी से सुधार आ रहा है और अब पहले से काफी ज़्यादा बेहतर दिखाई दे रहे है। गौरतलब है कि यह तस्वीरें जो अली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की हैं वो मुख्यरूप से सेल्फी हैं जिनके बैकग्राउंड में रेमो दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए अली ने लिखते हैं कि- मेरा भाई वापस आ गया है। बताते चलें कि कोरियोग्राफर रेमो का फिलहाल मुंबई स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में इलाज चल रहा है। शुक्रवार से उन्हें डॉक्टर की निगरानी में रखा गया है।
View this post on Instagram
वहीं आमिर के अलावा हाल ही में रेमो की पत्नी लिजेल ने भी अपने पति का डांस करते हुए वीडियो पोस्ट किया था, तथा रेमो की सेहत के बारे में उनके चाहने वालों को बताया था। रेमो की पत्नी द्वारा शेयर किये इस वीडियो में रेमो डिसूजा एक चेयर पर बैठे हुए हैं, और अपने पैरों की थिरकाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए रेमो की पत्नी लिज लिखती हैं कि, ”पैरों से नाचना अलग चीज होती है और दिल का झूम उठना अलग चीज। शुक्रिया आप सभी की दुआओं और आशीर्वादों के लिए।”