बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। फैंस उनकी एक्टिंग से लेकर उनके हुस्न के दीवाने हैं। कियारा आडवाणी का नाम उन एक्ट्रेसेस में शामिल हैं, जिन्होंने थोड़े समय में ज्यादा नाम कमाया है। उन्होंने अपनी एक्टिंग से करोड़ों लोगों के दिलों में अपनी एक पहचान बना ली है। आज के समय में कियारा जिस मुकाम पर हैं, वहां पहुंचना हर एक स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस का सपना होता है। साल 2014 में रिलीज़ फिल्म ‘फगली’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली कियारा आज के समय में बिग बजट फिल्में साइन कर रही हैं।
बता दें कि बीते काफी समय से एक्ट्रेस कियारा आडवाणी अपनी फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। उन्हें अक्सर कार्तिक आर्यन और फिल्म के मेकर्स के साथ जगह-जगह स्पॉट किया जा रहा है। लेकिन इस बार उनके सुर्खियों में रहने के पीछे का कारण एक खुलासा है।
हाल ही में एक्ट्रेस ने दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के बारे में एक खुलासा किया है। गौरतलब है कि साल 2020 में सुशांत ने अपने फ्लैट पर दम तोड़ दिया था। उन्हें गए इतना समय हो गया है, लेकिन फैंस आज भी उन्हें याद करते हैं। एक्टर के इस दुनिया से जाने के बाद उनके बारे में कई खुलासे हुए हैं। फिल्म ‘एम एस धोनी द अंटोल्ड स्टोरी’ में कियारा और सुशांत एक साथ नज़र आए थे। इसी बीच कियारा ने सुशांत के साथ बिताए हुए पलों में उनके बारे में जो जाना है, उसके बारे में सबको बताया है।
कियारा ने बताया कि फिल्म के आखिरी दिन शाम 8 बजे पैकअप हो गया था और अगले दिन 4 बजे फ्लाइट थी। इसलिए उन्होंने बैठकर बात-चीत करने की सोची। एक्ट्रेस ने बताया कि सुशांत उनसे बात करते हुए अपनी सारी जर्नी के बारे में उन्हें विस्तार से बता रहे थे। उन्होंने ये भी बताया कि वो कैसे महेंद्र सिंह धोनी से मिले। साथ ही उन्होंने एक बुकलेट भी रखी थी।
जिसमें धोनी से पूछे गए सवाल और उनके जवाब लिखे हुए थे। एक्टर ने फिल्म के लिए धोनी को काफी ज्यादा करीब से देखा था और उनके जैसी एक्टिंग करने के लिए बहुत मेहनत की थी। जिसे देखकर एक्ट्रेस ने उन्हें बोल भी दिया था कि कभी उन पर भी बायोपिक बननी चाहिए।
एक्ट्रेस बताती हैं कि सुशांत पूरे दिन में केवल 2 घंटे की नींद लेते थे। वैज्ञानिकों के अनुसार भी एक मानव शरीर को केवल 2 घंटे की नींद की जरुरत होती है। कियारा का कहना है कि सुशांत काफी ज्यादा समझदार थे। साथ ही अपने काम के प्रति काफी ज्यादा डेडिकेटेड भी थे। उन्होंने बताया कि केवल 2 घंटे की नींद लेने के बावजूद सुशांत सेट पर हमेशा टाइम पर पहुंचते थे। एक्टर ने कियारा से बात करते हुए ये भी बताया था कि उनकी जर्नी एक्ट्रेस प्रीति जिंटा के पीछे डांस करने से शुरु हुई थी। जिसके बाद उन्होंने एक नया मुकाम हासिल किया। फैंस को उनका ये खुलासा काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। साथ ही यूज़र्स वायरल खुलासे पर जमकर रिएक्शन देते नज़र आ रहे हैं।