बीते एक सालों में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने ढेरों सुर्खियां अर्जित की है। हालांकि यह सुर्खियां उन्हे अपने काम की वजह से नहीं बल्कि निजी जिंदगी से संबंधित है। काम की बात करें तो उन्हें बड़े पर्दे पर फ़िल्म जलेबी बाई में आखरी बार देखा गया था वहीं इसके अलावा उनकी आगामी फिल्म चेहरे पूरी हो चुकी है, और रिलीज का इंतजार कर रही है। इस फिल्म में रिया चक्रवर्ती अमिताभ बच्चन, अनु कपूर और इमरान हाशमी जैसे दिग्गज अभिनेताओं के साथ स्क्रीन शेयर करती हुई दिखाई देंगी। इस फ़िल्म का निर्देशन रूमी जाफरी कर रहे हैं। रिया को अपनी इस आगामी फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। वहीं इस बीच खबर है कि रिया को एक और बड़ा प्रोजेक्ट हासिल हुआ है। कहा जा रहा है कि महाभारत में रिया द्रोपदी के किरदार में नज़र आ सकती है।
View this post on Instagram
दरअसल मीडिया के गलियारों में सूत्रों के हवाले कहा जा रहा है कि महाभारत जैसे बड़े प्रोजेक्ट में रिया चक्रवर्ती द्रोपदी का किरदार निभाती हुई देखी जा सकती है। माना जा रहा है कि यह बड़ा प्रोजेक्ट रिया चक्रवर्ती के करियर के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है। अगर रिया महाभारत में द्रोपदी का किरदार निभाती हैं तो यह उनके लिए एक अलग अनुभव होगा। रिया को यह रोल ऑफर हो चुका है अब रिया इस ऑफर पर विचार करके अपना फैसला लेगी। हालांकि अभी बातचीत अपने प्रारंभिक स्तर पर ही है।
View this post on Instagram
रिया चक्रवर्ती ने अभी तक ‘बैंक चोर’, ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ और ‘मेरे डैड की मारुति’ जैसी फिल्मों में अपना अभिनय दिखा चुकी हैं। वहीं इन दिनों रिया अपने इंस्टाग्राम पर मोटिवेशन कोट्स लिख कर इस मुश्किल दौर में मोटिवेट करने का काम कर रही है। बिता एक साल रिया चक्रवर्ती के लिए काफी मुश्किल भरा रहा इस दौरान उन्हें जेल की यात्रा भी करनी पड़ी। फिलहाल रिया की उपस्थिति पुराने समय जैसी नहीं रही अब वे सोशल मीडिया पर भी कम ही नज़र आती है। और इसके अलावा उन्होंने फिलहाल ग्लैमरस वर्ल्ड से भी किनारा कर रखा है। इस समय वे फिलहाल खुद को समय दे रही हैं, और अपने जीवन को फिर से सामान्य करने में लगी हुई है।
View this post on Instagram
इन दिनों सोशल मीडिया पर धार्मिक और मोटिवेशनल कोट्स शेयर करने के बाद भी उनकी छवि में कुछ अच्छा सुधार देंखने को नहीं मिल रहा। आज भी ज़्यादातर लोग सुशांत के लिए रिया चक्रवर्ती को ही जिम्मेदार ठहराते हैं। यही वजह है कि एक बड़ा तबका उनसे अब तक नाराज है।