बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर सिंह पिछले काफी समय से चर्चा में बने हुए हैँ। हाल ही में उन्होंने एक मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट करवाया था। इसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी। अब जैसे ही रणवीर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आईं हंगामा मच गया। कई जगह पर उनके नाम की एफआईआर दर्ज करवा दी गई। इसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। बॉलीवुड सेलेब्स जैसे विद्या बालन, आलिया भट्ट, अर्जुन कपूर ने एक्टर को अपना सपोर्ट भी दिखाया।
तो वहीं टीवी पर उन्हें लेकर डिबेट जारी हो गई। ये सब मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि एक एक्ट्रेस ने अपने फोटोशूट की तस्वीर शेयर कर दीं। एक्ट्रेस ने अपनी सेमी न्यूड तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। इस तस्वीर को पोस्ट करने के साथ उन्होंने बताया है कि ये रणवीर का साथ देने के लिए है। अब उनकी तस्वीर पर ट्रोलिंग शुरू हो गई है।
एरिका ने शेयर की अपनी अब तक की सबसे बोल्ड तस्वीर
दरअसल एक्ट्रेस एरिका पैकर्ड ने सोशल मीडिया पर अपनी बेहद बोल्ड तस्वीर पोस्ट की है। एरिका को हाल ही में टीवी के मशहूर शो खतरों के खिलाड़ी में देखा गया है। इस शो को रोहित शेट्टी होस्ट कर रहे हैं। एरिका ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर पोस्ट की है। इसमें वो सेमी न्यूड हुई नजर आ रही हैं। उनका बोल्ड अंदाज फैंस को हैरान कर रहा है।
View this post on Instagram
हालांकि सिर्फ उनकी तस्वीर पर ही हंगामा नहीं मचा है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने विवादित कैप्शन भी लिख दिया है। उन्होंने लिखा- यहां रणवीर को कंपनी दे रही हूं लेकिन आप मेरे बम्स नहीं देख सकते। दरअसल उन्होंने टॉपलेस होकर अपनी तस्वीर पोस्ट की है। इसके साथ उन्होंने हाई वेस्ट की बैगी जींस पहनी है। एरिका ने बालों को खुला रखा हुआ है और बैक पोज देती नजर आ रही हैं।
View this post on Instagram
एरिका ने अपने एक हाथ से शरीर के आगे के हिस्सों को ढका है और दूसरे हाथ पर टैटूज भी साफ नजर आ रहे हैं। अब इस तस्वीर को लेकर वो सुर्खियां बटोर रहीं हैं। इस तस्वीर के पोस्ट होते ही यूजर्स के कमेंट्स की बरसात होने लगी। एक यूजर ने लिखा- एक और उभरता हुआ राष्ट्रीय मुद्दा। एक यूजर ने लिखा- जाओ रणवीर के पास। एक यूजर ने लिखा- आपके पिता का इंडस्ट्री में बहुत सम्मान है तो ऐसे पोस्ट मत करिए।
रणवीर के बाद एरिका पर भी यूजर्स कर रहे एफआईआर की मांग
कुछ यूजर्स ने उनके भी एफआईआर की मांग कर दी। हालांकि जहां कुछ लोग उन पर सवाल उठा रहे हैं तो वहीं ऐसे भी लोग हैं जिन्हें एरिका का ये अंदाज पसंद आया है। कई यूजर्स ने एक्ट्रेस की जबरदस्त तारीफ की है। बहुत से लोग उन्हें बोल्ड और बेबाक बता रहे हैं। वहीं उनके कुछ फैंस ने उन्हें ब्यूटीफूल और स्टनिंग भी बताया है।
View this post on Instagram
बता दें कि एरिका हिंदी फिल्मों के मशहूर विलेन गैविन पैकर्ड की बेटी हैं। गैविन ने 90 के दशक की कई फिल्मों में खलनायक का रोल निभाया था। वो चमत्कार, तड़ीपार, ये है जलवा जैसी फिल्मों में नजर आए थे। एरिका भी मनोरंजन जगत का हिस्सा है। एक एड में वो रनबीर कपूर के साथ नजर आ चुकी हैं। उन्होंने देश के नामी डिजाइनर्स के लिए भी रैंपवॉक किया है।