सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को उनके बांद्रा स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे। शुरुआत में मुंबई पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला घोषित करके मामला रफा-दफा करने की कोशिश की। जिसके बाद सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने बिहार पुलिस में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ शिकायत दर्ज की। वही से सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलवाने की मुहिम शुरू हुई। सोशल मीडिया से लेकर दिल्ली के जंतर मंतर तक सुशांत को न्याय दिलवाने के लिए उनके फैंस जुटे हुए हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में अब देश के साथ पूरी दुनिया सच जानना चाहती है। दुनियाभर में सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने के लिए जस्टिस फॉर सुशांत का मुहिम चलाया जा रहा है और दुनिया भर में कई हैशटैग के साथ उनके बैनर भी लगे हुए दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में, सुशांत सिंह राजपूत के फैंस के द्वारा अमेरिका में ‘वर्ल्ड स्टैंड फॉर सुशांत सिंह राजपूत’ के बैनर लगाए गए हैं। जिसके बाद उनकी पूर्व गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने इस पर प्रतिक्रिया दीं है।
अंकिता ने ट्वीट करते हुए लिखा दुनिया सुशांत के साथ हैं
#WorldStand4SSR https://t.co/ym5qHW3dSD
— Ankita lokhande (@anky1912) October 1, 2020
अंकिता लोखंडे शुरुआत से ही सुशांत सिंह राजपूत के लिए न्याय की मांग में परिवार के साथ खड़ी हुए नजर आ रही है। सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने दुनिया भर में हो रही सुशांत को न्याय दिलवाने की मांग को लेकर लगाए गए बिलबोर्ड की फोटो शेयर करते हुए ट्विटर पर एक पोस्ट किया। जिसमें अंकिता लोखंडे भी शामिल हुईं और उन्होंने ‘ #WorldStand4SSR’ लिखा। अंकिता लोखंडे ने सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति की ट्वीट पर रिट्वीट करते हुए कहा कि, ‘वर्ल्ड स्टैंड फॉर सुशांत सिंह राजपूत #WorldStand4SSR’। वही इससे पहले एक अन्य ट्वीट में अंकिता लोखंडे ने लिखा कि, ‘हम सभी एक साथ है।’
दुनिया भर में हो चुकी है”prayer 4 SSR’
अंकिता ने सुशांत के प्रशंसकों और परिवार के नेतृत्व में इसी तरह की कई अन्य पहल में भाग लिया है। इससे पहले उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के लिए ‘CBI’जांच और ‘SSR के लिए न्याय की मांग की थी। prayer 4 SSR’ में भी शामिल हुई थी। जिसमें सुशांत सिंह राजपूत के लिए दुनिया भर के लोगों ने भगवान से उन्हें न्याय दिलवाने के लिए प्रार्थना की थी।
We are together in this !!#Revolution4SSR @shwetasinghkirt
— Ankita lokhande (@anky1912) October 1, 2020
6 साल तक चला था सुशांत से रिश्ता
अंकिता लोखंडे 2016 से पहले 6 साल तक सुशांत के साथ रिलेशनसिप में थी। वो टीवी शो पवित्रा रिश्ता में सह-कलाकार रहे हैं। सुशांत और अंकिता लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे लेकिन 2016 में उनका रिश्ता खत्म हो गया। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद अंकिता सुशांत और अपने रिश्ते के साथ साथ परिवार के समर्थन में भी बोलती हुए नजर आई है। पहले भी अंकिता लोखंडे ने एक पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता और उनके जीजा को भी टैग किया था।
Time flies fast .
Life goes on at its own pace
But some memories can never be forgotten of our dearest ones.
You will always remain in our thoughts Sushant . #Justice4SSRIsGlobalDemand #itsalready3monthstoday @shwetasinghkirt @vikirti @jainvick pic.twitter.com/Ij452X02Qk— Ankita lokhande (@anky1912) September 14, 2020
उन्होंने लिखा, ”समय गुजरता जाता है, जीवन अपनी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है लेकिन कुछ यादें बहुत खास होती हैं। जो कभी नहीं भुलाई जा सकती। वह हमेशा हमारे साथ ही होती हैं। खासकर उन अपनों की यादें जो हमारे बहुत ज्यादा करीब होते हैं। प्रिय सुशांत तुम हमेशा हमारी यादों में रहोगे”। उनकी इस तरह की भावुकता भरी पोस्ट आए दिन सोशल मीडिया पर देखने को मिलती हैं।