नए हेयर स्टाइल को फ्लॉन्ट करते हुए इस अंदाज में नजर आई अंकिता लोखंडे, वायरल हो रहा हैं वीडियो
एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती है। वह अपने फोटोज और वीडियो अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। जैसे ही वह कोई फोटो या वीडियो शेयर करती है वह वायरल हो जाता है। पिछले दिनों अंकिता की करवा चौथ की तस्वीर सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुई थी। अंकिता ने अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था। लाल साड़ी में उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर बहुत पसंद की गई थी।
बता दें कि हाल ही में अंकिता ने अपना हेयर स्टाइल चेंज कराया है। अपने नए हेयर स्टाइल में अंकिता ने एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में अंकिता की हेयर स्टाइल और उनका नया लुक फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। अंकिता का यह अंदाज उनके फैंस को इतना पसंद आया कि उनके फैन पेज ने अंकिता की वीडियो अपने अकाउंट पर पोस्ट की है।
नए हेयर स्टाइल में आई नजर
Awww, This Is LOVE. Just Look At Those Adorable Eyes. Such A Cutie! 😍🥰😘 #SmilingHeart #BabyAnky#AnkitaLokhande #MySmiliestGirl #MySmiley #HerSmileIsPrecious #HerHappinessMatterTheMost #SheIsLove #AnkuHolics #SupportAnkitaLokhande #ProudFanOfAnkitaLokhande pic.twitter.com/IVUeQ56pcj
— AnkitaLokhande💖ProudFan (@Mansi_Dhavale) November 10, 2020
वायरल हो रहे वीडियो में अंकिता अपनी नई हेयर स्टाइल को फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही हैं। वह स्माइल करते हुए कैमरा के सामने पोज दे रही है। अंकिता के इस नए अंदाज को फैंस का बहुत प्यार मिल रहा है। बहुत से सोशल मीडिया यूजर्स ने अंकिता के वीडियो पर कमेंट करते हुए उनकी तारीफ की है। बता दे कि अंकिता अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। वैसे तो अंकिता ज्यादातर ट्रेडिशनल लुक में रहना पसंद करती हैं। लेकिन कभी-कभी उनका वेस्टर्न अंदाज भी देखने को मिलता है जो उनके फैंस को बहुत पसंद आता है।
टीवी से तय किया बॉलीवुड का सफर
https://twitter.com/Ankitalove9/status/1326257503177355264?s=19
अंकिता लोखंडे ने इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में 15 साल पूरे कर लिए हैं। साल 2004 में वह टीवी शो ज़ी सिने स्टार की खोज में नजर आई थी। फिर एक लंबे गैप के बाद वह 2009 में बहुचर्चित टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता में नजर आई। इस सीरियल ने अंकिता को स्टार बना दिया। अंकिता ने सीरियल में अर्चना का मुख्य किरदार निभाया था। उनके अपॉजिट सुशांत सिंह राजपूत थे। यहीं से दोनों के अफेयर की भी शुरुआत हुई थी।
Beautiful 🙏🏻 https://t.co/urXYRacBa1
— Ankita lokhande Jain (@anky1912) November 1, 2020
अंकिता ने इस सीरियल के बाद बॉलीवुड का रुख किया। वह मणिकर्णिका फिल्म में झलकारी बाई का किरदार निभाते हुए नजर आई थी। उनके इस किरदार को दर्शकों से बहुत प्यार मिला। आखिरी बार अंकिता फिल्म बागी 3 में श्रद्धा कपूर की बहन का किरदार निभाते हुए नजर आई थीं। फिल्म में उनकी अपॉजिट रितेश देशमुख थे।
सुशांत के परिवार का दिया साथ
अंकिता लोखंडे पिछले कुछ सालों से विक्की जैन के साथ रिलेशनशिप में हैं। खबर है कि जल्द ही वह उनसे शादी कर लेंगी। उनके एक्स बॉयफ्रेंड और बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उन्होंने सुशांत के परिवार का पूरा साथ दिया।
#AllEyesOnCBI 🙏🏻 https://t.co/x3ekaxwS4U
— Ankita lokhande Jain (@anky1912) October 4, 2020
अंकिता शुरुआत से ही सुशांत के लिए इंसाफ की मुहिम में शामिल रही। इसके लिए सुशांत सिंह राजपूत के फैंस ने उनकी बहुत सराहना की है। हालांकि इस वजह से उन पर रिया चक्रवर्ती ने कई आरोप लगाए थे। लेकिन अंकिता लोखंडे ने बड़ी समझदारी से रिया के हर सवाल का जवाब पेश किया।