बॉलीवुड को लव इंडस्ट्री कहना गलत नहीं होगा क्योंकि यहां जितनी प्रेम कहानियां पर्दे पर देखने को मिलती हैं उतनी ही कहानियां पर्दे के पीछे भी सुनने को मिल जाती हैं। पहले जहां सितारे अपने प्यार के किस्से दुनिया से छिपाया करते थे तो वहीं अब समय बदल चुका है। आज के समय में सितारे अपने प्यार की बातें खुलकर दुनिया को बताते हैं। ये ही वजह है कि आए दिन सोशल मीडिया पर सेलेब्स के अफेयर की शादी की और प्रेग्नेंसी तक की खबरें वायरल हो जाती हैं। इन दिनों बॉलीवुड में एक बार फिर प्यार का मौसम छाया हुए है।
बॉलीवुड के लवली कपल कहे जाने वाले अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अपनी प्यारी तस्वीरों को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं। अर्जुन और मलाइका एक दूसरे पर जान छिड़कते हैं और उनका ये प्यार सोशल मीडिया पर हमेशा नजर आता है। अब हाल ही में मलाइका ने अर्जुन की एक खास चीज चुरा ली है जिसकी शिकायत एक्टर ने पोस्ट के जरिए की है।
अर्जुन की हुडी पहने नजर आईं मलाइका
अर्जुन और मलाइका इन दिनों दुनिया के सबसे रोमांटिक शहर पेरिस में हैं। अर्जुन का जन्मदिन मनाने के लिए मलाइका उनके साथ पेरिस गईं थीं और वहां से उनकी बेहद शानदार तस्वीरें सामने आ रही हैं। अर्जुन ने जो पोस्ट साथा की है उसमें उनकी एक सेल्फी और मलाइका का एक वीडियो है।
View this post on Instagram
अब अर्जुन के इस पोस्ट में लोगों को एक चीज बेहद कॉमन लगी और वो है कपल का आउटफिट। इस बारे में खुद अर्जुन ने लोगों को बताया। दरअसल अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर नीली हुडी पहने अपनी एक तस्वीर शेयर की और फिर मलाइका भी उसी हुडी में पेरिस की सड़कों पर वीडियो क्लिक करती नजर आईं।
View this post on Instagram
अर्जुन द्वारा पोस्ट की गई इन तस्वीरों से लोगों को समझ आ गया कि जरूर मलाइका ने अर्जुन की हुडी ले ली है और इसे पहनकर घूम रही हैं। इतना ही नहीं खुद अर्जुन ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन से ये बात बता दी। अर्जुन ने लिखा- दिन में मेरा…रात में उसका, ज्यादा जानकारी के लिए दाएं स्वाइप करें, जंपर्सशेयरिंगइजकेयरिंग। अब अर्जुन के इस पोस्ट पर मलाइका ने हंसते हुए कमेंट किया है। उन्होंने रेड हार्ट इमोजी के साथ लिखा- हाहाहा कैच।
फैंस को है कपल की शादी का इंतजार
गौरतलब है कि इससे पहले मलाइका टर्की में वेकेशन मना रही थीं। हालांकि उस दौरान अर्जुन उनके साथ मौजूद नहीं थे। अर्जुन अपनी फिल्मों की शूटिंग के कारण व्यस्त थे और इसलिए वो मलाइका के साथ नहीं जा पाए थे। ऐसे में जब उनके जन्मदिन का मौका आया तो कपल ने पेरिस का प्लान बना लिया। अब दोनों पेरिस में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं।
View this post on Instagram
बता दें कि अर्जुन और मलाइका साल 2018 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका अर्जुन के साथ रिश्ते को लेकर चर्चा में आ गईं थीं। कुछ समय बाद उन्होंने अपना रिश्ता भी आफिशियल कर दिया था। मलाइका ने बताया था कि लॉकडाउन के वक्त वो अर्जुन के साथ ही थीं और दोनों लिव इन रिलेशनशिप में थे। फैंस को बस इस बात का इंतजार है कि ये कपल गुड न्यूज कब सुनाता है।