दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस में लागभग रोज़ नए खुलासे हो रहे हैं और बॉलीवुड से ले कर राजनेता तक इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। गौरतलब है कि इस पूरे मामले की जांच नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो कर रहा है, जिसमें अभी तक एजेंसी रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक चक्रवर्ती से ले कर लागभग एक दर्जन से ज़्यादा लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं रिया के बयान के बाद बॉलीवुड में भी हड़कंप सा मच गया था। खबर आई थी कि सुशांत बॉलीवुड के अन्य लोगों के साथ मिल कर ड्रग लेते थे। जिस पर योग गुरु बाबा राम देव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
बाबा रामदेव हाल ही में एक मीडिया समूह से बात कर रहे थे जिसमें वे ड्रग से होने वाले बुरे प्रभाव पर चर्चा की जा रही थी। इसके साथ ही उन्होंने बॉलीवुड में फैले ड्रग पर भी खुल कर अपनी बात रखी। बॉलीवुड सितारों पर हमला करते हुए बाबा रामदेव ने उन्हें नशेड़ी करार दे दिया। बाबा राम देव के अनुसार जिन्होंने देश का बंटाधार कर दिया है, उन्हें हम ब्रैंड मानने लगे गए। उन्होंने बड़ी बात कहते हुए कहा कि यह नशे में रहने वाले नाली के कीड़े हैं। इन्हें कौन अपना आदर्श मानेगा ?
अपनी बात रखते हुए बाबा रामदेव ने आगे कहा कि सुशान्त सिंह राजपूत जैसे होनहार व्यक्ति को हमसे छीन लिया गया। सुशांत के आकस्मिक जाने का कारण उन्हें जबरन नशा दिया जाना है। सुशांत जैसा व्यक्ति नशा या आत्महत्या जैसा घिनोना काम कभी नहीं कर सकता। या तो उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाया गया या फिर उन्हें मारा गया है। उन्होंने आगे कहा कि देश का कोई होनहार व्यक्ति नशा नहीं कर सकता है। मैं भी कभी नशे को नहीं छुता।
बाबा रामदेव आगे कहते हैं कि एक चक्रव्युह जैसा उनके आसपास रचा गया था वरना वो नशा या आत्महत्या क्यों करते। जब भी कोई व्यक्ति कामयाबी की ओर जाने लगता है तो कुछ लोग उसे नीचे गिराने के लिए उन्हें नशा करने पर विवश कर देते हैं।