बाइकुला की जेल रिया चक्रवर्ती को दे रही है VIP ट्रीटमेंट ?
बीते मंगलवार के दिन सुशान्त सिंह राजपूत केस में नारकोटिक्स डिपार्टमेंट ने कार्यवाही करते हुए सुशान्त की प्रेमिका रिया चक्रवर्ती को हिरासत में ले लिया। वहीं उसे कल बाइकुला की जेल में शिफ्ट कर दिया गया है, जिसमें सैमुअल मिरांडा और एक्ट्रेस के भाई शौविक चक्रवर्ती भी हैं। वहीं एक ऐसी खबर भी मीडिया सूत्रों से आ रही है जो सुशान्त के चाहने वालों को बिल्कुल पसंद नहीं आएगी। दरअसल सुरक्षा कारणों का हवाला दे कर जेल प्रशासन ने रिया को अलग सेल में रखा है। हालांकि यह बात अभी तक स्पस्ट नहीं हो पाई है कि यह सुरक्षा कारणों की वजह से किया गया है या रिया की फरमाइश पर या बात कुछ और ही है।
इसके अलावा आज रिया चक्रवर्ती की जमानत पर सुनवाई भी हो रही हैं। बता दें रिया अपने बयान से मुकर गई हैं, उन्होंने साफ शब्दों में यह कहा है कि नारोकोटिक्स डिपार्टमेंट ने जबरन उनके बयान दर्ज किए हैं। बता दें इससे पहले जैद और परिहार ने भी इसी तरह के बयान कोर्ट में दिए थे। वहीं रिया जिस तरह से कानूनी खेल खेल रही है उससे यह तो स्पष्ट है कि वो यह सब वकील सतीश मानशिन्दे के कहने पर कर रही है।
सोशल मीडिया पर पिता ने दी ये प्रतिक्रिया
https://twitter.com/IndrajitChakra/status/1303908599601618944?s=19
रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी के बाद बहुत से लोग उनके समर्थन में भी बात कर रहे हैं। वहीं रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है। इंद्रजीत चक्रवर्ती ने ट्वीट कर लिखा था, ‘बिना किसी सबूत के पूरा देश मेरी बेटी को फांसी पर चढ़ाना चाहता है।’ साथ ही इंद्रजीत चक्रवर्ती ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस केस को राजनीतिक फायदे के लिए इतना तूल दिया जा रहा है।
#JusticeForRhea n #JusticeForSSR too.. pic.twitter.com/Y91cSYm29G
— Ria (@RiaRevealed) September 8, 2020
वहीं रिया की गिरफ्तारी के बाद से ही बॉलीवुड से भी लगातार उनका समर्थन किया जा रहा है। कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने रिया के लिए इंसाफ मांगते हुए #justiceforrhea से एक हैशटेग भी चलाया है। वहीं निखिल द्विवेदी ने रिया को साथ ले कर एक बड़ी फिल्म करने का वादा भी कर दिया हैं।