बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस भाग्यश्री की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। फैंस उनकी एक्टिंग से लेकर उनकी खूबसूरती के दीवाने हैं। भाग्यश्री ने ज्यादा फिल्में नहीं की हैं। लेकिन उन्होंने अपनी उन्हीं फिल्मों में कमाल दिखाया है। आज भी उनकी फिल्मों को उतना ही पसंद किया जाता है, जितना तब किया जाता था जब ये फिल्में रिलीज़ हुई थी। एक्ट्रेस ने अपनी एक्टिंग से करोड़ों लोगों के दिलों में अपनी छाप छोड़ दी हैं। हाल ही में उनका एक खुलासा काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। जिसे सुनकर फैंस काफी ज्यादा हैरान हैं।
आपको बता दें कि एक्ट्रेस भाग्यश्री काफी छोटे-छोटे ब्रेक के साथ अपने करियर में आगे बढ़ती रही। बीते दिनों उन्हें फिल्म ‘राधे-श्याम’ में सुपरस्टार प्रभास की मां के रोल में देखा गया था। जिसमें उन्होंने कमाल की एक्टिंग की थी। एक्ट्रेस लगातार सुर्खियों में छाई रहती हैं। भाग्यश्री कभी अपनी तस्वीरों के चलते चर्चा में रहती हैं तो कभी अपनी वीडियोज़ के चलते। लेकिन इस बार उनके सुर्खियों में रहने के पीछे का कारण एक खुलासा है। हाल ही में उन्होंने एक खुलासा किया है। जिसमें वो अपने किसिंग सीन के बारे में बात करती दिखती हैं।
एक समय की काफी ज्यादा मशहूर फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ आज भी लोगों द्वारा काफी ज्यादा पसंद की जाती है। फिल्म के कई गाने और डायलॉग्स फैंस को जुबानी याद हैं। साथ ही फिल्म में कई रोमांटिक सीन्स भी दिखाए गए हैं। जिसे यूज़र्स ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म में दिखाए गए सभी रोमांटिक और किसिंग सीन्स काफी ज्यादा आईकॉनिक हैं। वहीं इन सीन्स को फिल्माने के पीछे की मेहनत के बारे में भाग्यश्री ने खुद बताया है। एक्ट्रेस ने बताया है कि एक समय पर वो रोनी लगी थी।
बता दें कि इसी फिल्म से भाग्यश्री और सलमान खान दोनों ने डेब्यू किया था। इस दौरान एक्ट्रेस की उम्र मात्र 18 साल थी। फिल्म में जब उनसे बोला गया कि उन्हें किसिंग सीन देना है, तब भाग्यश्री रोने लगी थी। दरअसल, उस दौरान वो अपने ब्वॉफ्रेंड से काफी ज्यादा प्यार करती थी। साथ ही आगे चलकर शादी भी करने वाली थी। और किसिंग सीन देते समय सलमान के करीब आना और किस करना रहता। जिसके चलते भाग्यश्री बिल्कुल तैयार नहीं थी। जिस पर शीशा मंगवाया गया और दोनों के सामने लगाया गया। जिसके बाद दोनों का ये किसिंग सीन रिकॉर्ड किया गया।