मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहे हैं। भारती और हर्ष को पिछले दिनों नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया था। उसके बाद से ही सोशल मीडिया पर हेटर्स उनके खिलाफ तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। बता दे की गिरफ्तारी के बाद से ही हर्ष और भारती जहां भी जाते हैं वहां लोगों के गुस्से का शिकार हो जाते हैं।
इन दिनों सोशल मीडिया पर हर्ष और भारती के मस्ती के कुछ वीडियोज बहुत वायरल हो रहे हैं। यह वीडियो जाने-माने कोरियोग्राफर पुनीत पाठक और निधि मोनी सिंह की शादी के फंक्शन के हैं। पुनीत और निधि हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों की शादी के हर फंक्शन में हर्ष और भारती बहुत इंजॉय करते हुए नजर आए हैं। दोनों के वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
शादी के फंक्शन में कर रही है डांस
View this post on Instagram
हाल ही में भारती सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पुनीत की शादी की कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। जिनमें हर्ष और भारती पुनीत पाठक की हल्दी, संगीत से लेकर बारात में नाचते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों को बहुत ही मस्ती भरे अंदाज में डांस करते हुए देखा जा रहा है।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
यहां तक की पुनीत की बारात में हर्ष लिंबाचिया ढोल पर बैठकर मस्ती करते हुए भी नजर आए। दोनों की यह तस्वीरें और वीडियोज इन दिनों सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहे हैं। एक तरफ जहां हर्ष और भारती के फैंस दोनों के मस्ती भरे अंदाज की तारीफ कर रहे हैं। तो वही हेटर्स दोनों को इस मस्ती के लिए भी ट्रोल कर रहे हैं।
कर रहे हैं ऐसे कमेंट
पुनीत पाठक की शादी में मस्ती भरे अंदाज में हर्ष और भारती को डांस करते हुए देखकर हेटर्स को उन्हें ट्रोल करने का मौका मिल गया है। हेटर्स का मानना है कि हर्ष और भारती जिस अंदाज से डांस कर रहे हैं, लग रहा है कि वह पुनीत की शादी में भी गांजा फूंक कर गए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि, क्या शादी के मैन्यू में गांजा भी था।
View this post on Instagram
वही एक अन्य यूज़र ने भारती पर तंज कसते हुए लिखा कि, आपको पुनीत की शादी में बहुत खुश देखा। क्या खुशी का राज गांजा है चरस है या कुछ और। और हां गंजेड़ी नशेड़ी पति भी तो था साथ में।
#DeepikaPadukone #BhartiSingh
Wala maal extra ho gya..🤧😝😂— Jethalal🎯 (@jethalal_babita) December 5, 2020
@punitjpathakofficial Was drugs on the wedding Menu? #BhartiSingh
— Sujata Das (@SujataD74237972) December 12, 2020
बता दे कि इस तरह से बहुत से सोशल मीडिया यूजर्स ने भारती और हर्ष के इस मस्ती भरे अंदाज पर उनके ऊपर कई सवाल खड़े किए हैं। इसके साथ ही कुछ यूजर्स ने हर्ष और भारती को सपोर्ट करते हुए उनके इस अंदाज पर खुशी जाहिर की है। फैंस का मानना है कि दोनों को अपने दोस्त की शादी इंजॉय करने का पूरा हक है।