बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। वो आए दिन अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती है। एक्ट्रेस की कई तस्वीरें भी आए दिन लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती है। इसके साथ ही उनकी शादीशुदा जिंदगी भी चर्चा में रहती है। इस बीच हाल ही में उनकी शादी से जुड़ा एक चौंकाने वाला खुलासा वायरल हो रहा है। जिसमें पता चल रहा है कि अभिषेक से पहले ही ऐश की शादी हो चुकी थी। ये उनकी दूसरी शादी है। इस बारे में जानकर हर कोई हैरान हो रहा है। लोग इस पर अपनी तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
गौरतलब है ऐश्वर्या और अभिषेक ने साल 2007 में एक-दूसरे से शादी रचाई थी। दोनों की शादी को पूरे 14 साल हो गए हैं, लेकिन उनके बीच का प्यार जरा भी कम नहीं हुआ है। इस बीच उनकी पहली शादी का मामला लोगों के बीच चर्चा में आ गया है। दरअसल, ऐश्वर्या राय मांगलिक थी। ऐसे में माना जा रहा था कि अगर वे अभिषेक से शादी करेंगी तो उनकी शादी ज्यादा दिन नहीं चलेगी और वे अलग हो जाएंगे। जिसका उपाय निकालते हुए उनकी शादी पहले पीपल के पेड़ से कराई गई। जिसके बाद उनका मांगलिक दोष हट गया और उन्होंने अपने पसंदीदा अभिषेक बच्चन से शादी रचाई।
बता दें कि उस दौरान ये खबरें भी आयी थी कि बिग बी अपने पूरे परिवार के साथ काशी विश्वनाथ के दर्शन करने बनारस पहुंचे थे। साथ ही उन्होंने संकट मोचन मंदिर में भी दर्शन किया था। जानकारी के मुताबिक, उनकी होने वाली बहू ऐश्वर्या राय भी काशी दर्शन के समय बच्चन परिवार के साथ मौजूद थी।
ऐसे में लोग ये कयास लगाने लगे थे कि एक्ट्रेस का मंगलदोष मुक्ति कार्यक्रम संकट मोचन में ही संपन्न कराया गया। जिसके लिए वे वहां पहुंचे थे। रिपोर्ट्स की मानें तो संकट मोचन मंदिर में मौजूद पीपल के पेड़ से ही ऐश की शादी पूरे विधि-विधान से कराई गई थी। ऐसा इसलिए कराया गया था कि क्योंकि कई ज्योतिषों के मुताबिक, मंगल ग्रह हटाने का यही एक उपाय था। जिसे करके ऐश्वर्या भी मुक्त हो गई। इसका असर आज तक देखने को मिल रहा है। अभिषेक और ऐश्वर्या आज भी साथ हैं और उनका साथ काफी समय तक बना रहने वाला है।