सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में अब तीनों केंद्रीय जांच एजेंसियां तेजी से आगे बढ़ रहीं हैं। एजेंसियों के द्वारा किये जा रहे ताबड़तोड़ एक्शन को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही इस केस की गुत्थी सुलझने वाली है। वहीं इस मामले में अब राजनीति भी गर्माती नज़र आ रही है। आंकलन लगाया जा रहा है कि बिहार चुनाव में सुशान्त वाले मुद्दे को काफी भुनाया जा सकता है। दरअसल बिहार बीजेपी ने सुशांत के मास्क और स्टिकर बांट कर उन्हें न्याय दिलाने के लिए एक नई मुहिम छेड़ी है। इन स्टिकर और मास्क में सुशान्त की तस्वीर छापी गयी है।
बता दें कि बिहार में भाजपा कला एवं संस्कृति प्रकोष्ट की तरफ से एक पोस्टर निकाला गया है, इस पोस्टर में सुशांत सिंह राजपूत का एक मुस्कुराता हुआ फोटो छापा गया है, और इस पर लिखा गया है कि ना भूले हैं, ना भूलने देंगे। वहीं इस पोस्टर के ऊपर जस्टिस फ़ॉर सुशांत लिखवाया गया है।
इसके बारे में जानकारी देते हुए बिहार भाजपा कला संस्कृति मंच के राज्य समन्वयक बरुण कुमार सिंह बताते हैं कि संस्कृति विंग लगभग 30,000 स्टिकर, पोस्टर और मास्क बनवा चुकी है। बरुण सिंह के अनुसार वो यह काम सुशांत सिंह राजपूत को इंसाफ दिलाने के लिए इस तरह का अभियान चला रहे हैं।
सुशांत की मुस्कुराहट का मासिक बनाया यह पूरे बिहार में 30000 मास और स्टीकर अपने कार्यकर्ताओं के द्वारा सब जगह लग जाए और एक अभियान की शुरुआत की हमारी सोच भावनात्मक थी मैं भी एक कलाकार हूं और कलाकार के लिए एक जज्बा था ताकि यह अभियान का रूप ले सके और सुशांत को जस्टिस मिल सके pic.twitter.com/GJ5RnAfUUx
— BARUN KUMAR SINGH (@bjpbarunsingh) September 5, 2020
वहीं बिहार की विपक्षी पार्टियों ने इस पर अपनी आपत्ति दर्ज करवाई है। उनके अनुसार इस तरह के पोस्टर, स्टिकर और मास्क वितरित कर भाजपा बिहार चुनाव में इस मुद्दे को भुनाने की कोशिश कर रही है। यह एक गंदी राजनीति है जो भारतीय जनता पार्टी के द्वारा की जा रही है।
आपकी इस पर क्या राय है, हमें कॉमेंट कर जरूर बताएं।