19 साल की उम्र में ही अनुष्का सेन ने बिस्तर पर लेटकर की हदें पार
टीवी पर नजर आने वाली एक्ट्रेसेज आज किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम अहमियत नहीं रखती हैं। टीवी स्क्रीन पर दिखने वाली ये अदाकाराएं अब अपने किरदारों से हटकर एक अलग रूप में नजर आती हैं। पहले छोटे पर्दे पर नजर आने वाली हसीनाएं दर्शकों को असल जिंदही में भी वैसी ही लगती थीं जैसा किरदार वो निभाती थीं लेकिन सोशल मीडिया के आने से लोगों ने ये जाना कि सच्चाई कितनी अलग है। ऐसे में बहुत सी एक्ट्रेसेज हैं जो फैंस के बीच रूतबा कायम करने में सफल रही हैं।
इसी लिस्ट में एक्ट्रेस अनुष्का सेन का नाम शामिल है जिन्होंने महज 19 साल की उम्र में इंडस्ट्री में जबरदस्त मुकाम हासिल किया है। उन्होंने ना सिर्फ अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीता है बल्कि अपने फैशन सेंस से भी लोगों के होश उड़ाए हैं। अनुष्का सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी हैं जिनकी तस्वीरें फैंस के बीच हंगामा मचाती हैं। अब हाल ही में उन्होंने एक ऐसी तस्वीर शेयर कर दी है जो काफी चर्चा में हैं।
अनुष्का ने शेयर की जबरदस्त तस्वीरें
View this post on Instagram
कई सेलेब्स की तरह अनुष्का सेन भी सोशल मीडिया स्टार हैं और इस पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन वो अपनी ग्लैमरस तस्वीरे पोस्ट करती हैं जो फैंस को काफी पसंद आती है। यही वजह है कि उनकी फैन फालोइंग में जबरदस्त इजाफा देखने को मिल रहा है। हाल ही में अनुष्का ने अपनी खास तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है जो फैंस को काफी पसंद आ रही हैं।
View this post on Instagram
दरअसल अनुष्का ने बेडरूम में कुछ तस्वीरें क्लिक की हैं और उन्हें अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। शेयर की गई तस्वीरों में अनुष्का सफेद रंग के क्रॉप टॉप और व्हाइट पैंट में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने पीच रंग का ब्लेजर पहना हुआ है। वो बेड पर लेटकर अलग अलग अंदाज में पोज दे रही हैं। लोगों की नजरें उनके खूबसूरत चेहरे और बोल्ड अदाओं से हट नहीं रही है।
फैंस कर रहे बोल्ड और क्यूट लुक की तारीफ
View this post on Instagram
अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए अनुष्का ने लाइट मेकअप किया हुआ है साथ ही उन्होंने अपने बालों को पोनीटेल में बाधा हुआ है। गौरतलब है कि इस अंदाज में वो बेहद क्यूट लगने के साथ साथ काफी गॉर्जियस भी नजर आ रही हैं। उनकी इस तस्वीर पर फैंस के जबरदस्त कमेंट आ रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि तमाम सेलेब्स भी अनुष्का की जबरदस्त तारीफ कर रहे हैं।
View this post on Instagram
अनुष्का का ये लुक 90 के दशक के टीनएज कलाकारों की भी याद दिला रहा है। बहुत से एलबम में एक्ट्रेसेज के ऐसे लुक देखने को मिलते थे। अनुष्का की इस तस्वीर पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- लाजवाब। एक यूजर ने लिखा- क्या खूब लगती हो बड़ी सुंदर दिखती हो। एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार वो गाने इज दैट दिस फीलिंग में नजर आईं थीं। इसके अलावा वो अपनी वेब सीरीज स्वांग को लेकर भी काफी चर्चा बटोर चुकी हैं।