22 साल के दिव्यांग YouTuber अमित मंडल Amit mondal का दर्दनाक सड़क हादसे में देहांत
YouTuber Amit mondal : कहते हैं जिंदगी का कोई भरोसा नहीं होता। एक पल कोई हमारे सामने होता है, हंसी खुशी अपना जीवन व्यतीत कर रहा होता है। वहीं वह व्यक्ति कब हमें छोड़कर चला जाए इसकी कोई गारंटी नहीं। हम यहां बात कर रहे हैं मशहूर यूट्यूबर अमित मंडल की। जिन्हें नहीं पता है उनके लिए बता दें, अमित मंडल बंगाल के रहने वाले दिव्यांग यूट्यूबर थे जिनके यूट्यूब पर तीन लाख से भी ज़्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। वे बंगाल के फ्रेजरगंज इलाके के रहने वाले हैं और हाल ही में अपने यूट्यूब कैंपेन के द्वारा उन्हें लोगों के काफी पॉपुलैरिटी मिली थी।
YouTuber अमित मंडल (Amit mondal) की कहानी
View this post on Instagram
अमित की कहानी अपने आप में प्रेरणादायक है। वे एक गरीब परिवार में पैदा हुए। उनके परिवार के लिए जीवन यापन भी एक बड़ी समस्या थी। उनके माता-पिता म्युनिसिपैलिटी में कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स के रूप में काम करते हैं। अमित खुद भले दिव्यांग थे लेकिन उनके माता-पिता और उनका हौसला बहुत बड़ा था। अमित के सपनों को पूरा करने के लिए उनके माता-पिता ने हमेशा उनका साथ दिया। इस से पहले कि उनके परिवार के लिए चीज़ें बदल पाती, अमित के साथ यह हादसा हो गया।
यह भी पढ़ें – The Romantics : Aditya Chopra के भाई Uday Chopra ने किया ज़िंदगी ख़त्म करने का इरादा
बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर को अमित अपने दो दोस्तों के साथ स्कूटी से कहीं जा रहे थे। उसी दौरान उनका एक्सीडेंट हो गया। यह एक्सीडेंट बहुत खतरनाक था जिसके तुरंत बाद उन्हें कोलकाता के SSKM अस्पताल ले जाया गया। हालांकि डॉक्टर्स की काफी कोशिशों के बाद भी बुधवार सुबह उनके देहांत की ख़बर आई है। उनके हजारों फैंस इस खबर को सुनकर सकते में आ गए हैं। सिर्फ 22 साल के जवान बेटे को खोकर उनके माता-पिता भी भारी दुख का सामना कर रहे हैं।
YouTuber अमित मंडल (Amit mondal) बनाते थे जानकारी भरी वीडियो
View this post on Instagram
अमित की वीडियोस जागरूकता से भरे होते थे। हमेशा ही दिव्यांग लोगों को दया का पात्र समझा जाता रहा है। या तो लोग उन्हें प्रेरणा का स्रोत मानने लगते हैं। लोग उनसे नॉर्मल इंसानों की तरह व्यवहार नहीं करते हैं बल्कि ज्यादातर लोग उन पर दया दिखाने की कोशिश करते हैं। अमित का मानना था कि दिव्यांग लोगों को भी बाकी लोगों की ही तरह ही मानना चाहिए और उनसे भी नॉर्मल लोगों जैसा व्यवहार किया जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें – Videos : Prateik Babbar की माशूका Priya Banerjee के हैं तगड़े चर्चे, बिना झिझक बनाती है बिस्तर पर सम्बन्ध
उनका कहना था, “मेरी पहचान सिर्फ एक सक्षम शरीर वाले व्यक्ति को प्रेरणा देना नहीं है। मेरी खुद की एक पहचान है जो की खुशी से भरी हुई है।” अमित अपनी वीडियोस के माध्यम से बॉडी शेमिंग, सेल्फ लव और मानसिक स्वास्थ जैसे मुद्दों पर बात किया करते थे। हम आशा करते हैं कि उनके परिवार और फैंस को इस दुख से लड़ने की ताकत मिले।