माँ की गोद में इतने मासूम दिखते थे यह आज के सुपरस्टार, आमिर खान की क्यूटनेस तो दिल जीत लेगी
मई के दूसरे रविवार पर पूरी दुनिया ने अपनी माँ को धन्यवाद किया और मदर्स डे को मनाया। माँ का स्थान सचमुच सर्वोच्च है। हर कोई व्यक्ति अपनी माँ की एहमियत जानता है। इसलिए इस ख़ास दिन व्यक्ति वही करता है जो उसकी माँ को पसंद है। यह पूरा दिन दुनियाभर की माँओं को समर्पित है। इस बार मदर्स डे 9 तारीख को आया। लोगों ने सोशल मीडिया के ज़रिए माँ के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। क्या आम और क्या सेलिब्रिटी कल का दिन सभी जे सोशल मीडिया हैंडल सिर्फ माँ ही माँ दिख रही थी। ऐसे में हमने सोचा क्यों ना आपको बॉलीवुड स्टार्स की उस दौर की तस्वीरें दिखाएं जब वे सुपरस्टार नहीं थे। बल्कि सिर्फ अपनी माँ के मासूम से लाडले थे।
अर्जुन कपूर
यह तस्वीर है फ़िल्म निर्माता बोनी कपूर और मोना कपूर के बेटे अर्जुन कपूर की। नन्हें से अर्जुन इस फोटो में अपने माँ की गोद में है और आसमान की तरफ देख रहे हैं। आज बोनी कपूर की माँ इस दुनिया में नहीं है। 8 साल पहले ही वे अर्जुन का हाथ छोड़ कर हमेशा हमेशा के लिए चली गई थी। बताया जाता है कि अर्जुन अपनी माँ के बेहद करीब थे।
जाह्नवी कपूर
एक समय था जब फिल्मों पर मेल एक्टर्स का ही दबदबा हुआ करता था। एक्ट्रेस इस दौर में बस मेल एक्टर के हाथों की कठपुतली ही हुआ करती थी। मगर श्रीदेवी के बॉलीवुड में इंट्री के बाद यह भ्रम जैसा चकनाचूर हो गया। उन्होंने बॉलीवुड के साथ-साथ पूरे देश को बताया कि अभिनय के दम पर वे अकेले भी पूरी फिल्म चला सकती है। जहान्वी कपूर उसी हिंदी सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी की बेटी हैं। जाह्नवी कपूर के जीवन में माँ से ज़्यादा एहमियत कोई नहीं रखता।
सोनम कपूर
बॉलीवुड के एवर ग्रीन एक्टर अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर ही आपको इस तस्वीर में सफेद कपड़े पहने हुए नज़र आ रही है। सोनम कपूर की माँ सुनीता कपूर अपने दौर की जानी मानी मॉडल हुआ करती थी। अब आपको अंदाजा हो ही गया होगा सोनम कपूर को फैशन का यह सेंस कहां से मिला। इस तस्वीर में भी माँ सुनीता कपूर अपनी बेटी को तैयार करती हुई नजर आ रहीं हैं।
आमिर खान
किसने सोचा था अपनी माँ के बगल में बैठ तिनकों से खेलने वाला यह मासूम सा बच्चा एक दिन बॉलीवुड का सफल एक्टर बन कर उभरेगा। माँ जीनत हुसैन के साथ बैठे आमिर खान कभी इतने खुश नहीं दिखें जितने कि इस फोटो में दिख रहे हैं। आमिर खान बॉलीवुड को वो फिल्में दे चुके हैं जो काफी समय तक देखी जाएगी। इस फोटो को देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि सौम्यता उन्हें पैदाईशी उपहार में मिली है।