अभिषेक बच्चन की अचानक बिगड़ी तबियत, आनन फानन में किया गया अस्पताल में भर्ती
रविवार रात राखी के दिन अमिताभ बच्चन और उनकी बेटी श्वेता बच्चन को मुम्बई के लीलावती अस्पताल में देखा गया था। तब से ही यह अंदेशा लगाया जा रहा था कि सदी के महानायक की तबियत बिगड़ गयी है, उनके करोड़ों प्रशंसक उनकी सलामती के लिए दुआएं भी करने लग गए हैं। हालांकि अभी मिल रही जानकारी के अनुसार सदी के महानायक अमिताभ बच्चन एक दम स्वस्थ है, मगर उनके बेटे अभिषेक बच्चन फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं।
View this post on Instagram
मीडिया रिपोर्ट से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभिषेक बच्चन को चोंट लग गई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हालांकि उन्हें यह चोंट किस तरह और कहां लगी है अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। गौरतलब है कि अभिषेक बच्चन को यह चोंट रविवार को राखी वाले दिन लगी थी, इसके बाद देर रात उनके पिता अमिताभ बच्चन और बहन श्वेता बच्चन को अस्पताल में उनसे मिलने के लिये जाता देखा गया था। खबर सामने आने के बाद अब जूनियर बच्चन के फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। आशा है कि वे जल्द ही स्वस्थ हो कर फिर आपने काम पर लौट जाएंगे।
View this post on Instagram
अगर काम की बात करें तो अभिषेक बच्चन के पास फिलहाल बहुत सारे प्रोजेक्ट है। वे एक के बाद एक तीन फिल्मों ‘गुलाब जामुन’, ‘बॉब बिस्वास’ और ‘दसवीं’ में नज़र आने वाले हैं। वहीं महानायक अमिताभ बच्चन भी बड़े पर्दे पर फ़िल्म चेहरे के ज़रिए जल्द ही नज़र आने वाले हैं। इसके अलावा वह फिल्म ‘झुंड’, ‘मेडे’, ‘ब्रह्मास्त्र’ में भी नज़र आने वाले हैं। वह जल्द ही रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ को होस्ट करते हुए भी दिखाई देने वाले हैं।