वीडियो : सोनाक्षी के बारे में रणवीर सिंह ने पूछ लिया पिता शहत्रुघ्न से ऐसा सवाल, जिसे सुन फुट-फुट कर रोने लगे एक्टर
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के फेमस शो ‘द बिग पिक्चर’ में आए दिन कोई न कोई बड़े कलाकार आते ही रहते हैं। साथ ही उनके इस शो पर जमकर मस्ती भी होती है। इसी कड़ी में उनके इस बहुचर्चित शो में दिग्गज कलाकार शत्रुघ्न सिन्हा ने एंट्री ली। उनकी एंट्री पर सभी लोगों ने जोर-जोर से तालिया बजाई। इस दौरान एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा की फिल्म का गाना भी बैकग्राउंड में बजाया गया। शत्रुघ्न सिन्हा के साथ उनकी बेटी एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने भी शो में शिरकत की थी। एक्टर के शो का प्रोमो भी सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हुआ। फैंस इस प्रोमो को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। शो के वायरल प्रोमो की वीडियो में तीनों कलाकार जमकर मस्ती कर रहे हैं। लेकिन एक समय पर एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा भावुक होते हुए भी नज़र आते हैं।
आपको बता दें कि बातचीत में ही सोनाक्षी सिन्हा ने एक्टर रणवीर सिंह से ये शेयर किया कि एक बार उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने उनसे कहा था कि अगर उनकी बायोपिक बनती है तो उसमें एक्टर रणवीर सिंह ही उनका किरदार अदा करें। सोनाक्षी के मुंह से अपने बारे में ऐसी बात सुनकर रणवीर सिंह भावुक हो जाते हैं और शत्रुघ्न सिन्हा के पैर छूने लगते हैं। इसके बाद रणवीर सिंह शत्रुघ्न सिन्हा के सामने ऑडीशन देने लगते हैं। जिसे देखकर लोग तालियां बजाते हैं। फिर शत्रुघ्न सिन्हा अपनी फिल्म का एक डायलॉग बोलते हैं, जिसे रणवीर सिंह दोहराते है। दोनों के ऐसे बारी-बारी डायलॉग बोलने पर पब्लिक तालियां बजाने लग जाती है।
फिर रणवीर सिंह वेटरन एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा से पूछते हैं कि अपनी बेटी एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा को बड़े-बड़े पोस्टर्स पर और सिल्वर स्क्रीन पर देखकर उन्हें कैसा लगता है। इस पर शत्रुघ्न सिन्हा भावुक हो जाते हैं और कहते हैं कि उन्हें इस बात की बहुत खुशी है कि उनकी बेटी आगे बढ़ रही है। ग्लैमर की दुनिया में नए-नए मुकाम हासिल कर रही है।
View this post on Instagram
उन्होंने ये भी कहा कि सोनाक्षी की इस उपल्ब्धि के चलते वो खुश तो हैं, लेकिन उन्हें ये चिन्ता भी है कि कहीं उनकी बेटी उनसे दूर न हो जाएं। इतना कहते ही वो भावुक हो जाते हैं। अपने पिता को रोते देख एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा उनके गले लग जाती हैं। बाप-बेटी के प्यार को देखकर सबकी आंखों में आंसू आ जाते हैं।