बुरी संगत में खुद को बर्बाद कर रहे हैं अनिल कपूर के साहबज़ादे हर्षवर्धन, वीडियो हुआ वायरल
बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर और दिग्गज कलाकार अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। फैंस उनकी एक्टिंग के दीवाने हैं। एक्टर एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम कर चुके हैं। जिसमें वो कई बड़े और दिग्गज कलाकारों के साथ नज़र आ चुके हैं। बता दें कि हर्षवर्धन कपूर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। वो आए दिन कोई-न-कोई बेहतरीन पोस्ट अपने फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। जिन्हें उनके फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। फैंस उनकी पोस्ट पर जमकर प्यार लुटाते नज़र आते हैं। हाल ही में उनकी एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रही है।
आपको बता दें कि हर्षवर्धन कपूर आए दिन सुर्खियों में रहने वाले कलाकारों में से एक हैं। हर्षवर्धन कभी अपनी फिल्मों के चलते चर्चा में रहते हैं तो कभी अपनी तस्वीरों के चलते। लेकिन इस बार उनके सुर्खियों में रहने के पीछे का कारण उनकी एक वीडियो है। हाल ही में हर्ष की एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही है। जिस पर इस समय काफी ज्यादा लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं। फैंस उनकी इस वीडियो को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। वीडियो में उनके साथ एक लड़की भी दिख रही है। वायरल वीडियो को मशहूर पैपराजी विरल भयानी के ऑफीशयल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
View this post on Instagram
अगर बात करें वायरल वीडियो की तो वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि हर्षवर्धन किसी लड़की के साथ मुंबई की सड़कों पर चलते नज़र आ रहे हैं। दोनों को एक साथ एक-दूसरे का हाथ पकड़े चलते हुए स्पॉट किया गया है। एक तरफ जहां हर्ष ने ब्लैक एंड व्हाइट कॉम्बिनेशन वाली शर्ट और शॉर्ट्स पहन रखे थे तो वहीं मिस्ट्री गर्ल ने बेहद रिवीलिंग शॉर्ट टॉप के साथ व्हाइट कलर का पैंट पहन रखा था। साथ ही मिस्ट्री गर्ल ने शेड्स भी पहन रखे थे। हर्ष के साथ स्पॉट की गई लड़की के हाथ में सिगरेट भी थी। लोग ये कयास लगा रहे हैं कि वो उनकी गर्लफ्रेंड हैं।
View this post on Instagram
खैर, अगर बात करें अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर के वर्कफ्रंट की तो एक्टर फिलहाल किसी भी फिल्म में नज़र नहीं आएंगे। लेकिन उन्होंने अब तक बेहतरीन फिल्में की हैं। जिसमें ‘एके वर्सेज़ एके’, ‘मिर्ज़ेया’, ‘भावेश जोशी सुपरहीरो’ और ‘रे’ शामिल हैं। उनकी ये फिल्में हिट गई हैं। फैंस उनकी एक्टिंग से इंप्रेस हैं। वे उन्हें फिर से पर्दे पर देखने के लिए बेकरार हैं।