राज कुंद्रा मामले में एक्ट्रेस का बड़ा दावा, कहा – पहले लड़कियों को ड्रग्स दे कर बनाते है अडल्ट वीडियो, फिर…
अडल्ट फिल्में बनाने और उन्हें प्रासारित करने के आरोप में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा फिलहाल सलाखों के पीछे हैं। राज कुंद्रा मामले में पुलिस का दावा है कि उनके पास अभिनेत्री के पति के खिलाफ पर्याप्त सबूत है, यही वजह है कि राज कुंद्रा पूरी तरह से शिकंजे में फंस चुके हैं। वहीं बिजनेसमैन की गिरफ्तारी के बाद से लगातार इस मामले में कई हैरान कर देने वाले खुलासे हो रहे हैं। राज की गिरफ्तारी के बाद कई अभिनेत्रियों ने भी उनके खिलाफ बयानबाजी कर दी है। अब इस लिस्ट में अभिनेत्री श्रुति गेरा का भी नाम शामिल हो गया है। दरअसल हाल ही में श्रुति ने एक बड़ा दावा किया है जिसके बाद से उनका बयान चर्चा में आ गया है। श्रुति का कहना है कि राज कुंद्रा की कंपनी ने उन्हें भी एक वेबसिरिज के लिए आफर दिया था। आइए विस्तार से जानते हैं कि श्रुति ने आखिर क्या कहा।
View this post on Instagram
गौरतलब है कि राज कुंद्रा वाला मामला सामने आने के बाद अभी तक इस केस पर पूनम पांडे, राखी सावंत, गहना वशिष्ठ और शर्लिन चोपड़ा सरीखी अभिनेत्रियां अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर चुकी हैं। अब इस लिस्ट में अभिनेत्री श्रुति गेरा ने भी अपना नाम जोड़ लिया है। उन्होंने इस इंडस्ट्री की काली हकीकत को सबके सामने लाते हुए दावा किया है कि लड़कियों के बिना कपड़ो में वीडियो धोखे से शूट किए जाते हैं। पहले उन्हें ड्रग दिया जाता है बाद में उनके गंदे वीडियो बना लिए जाते हैं, इसके साथ उन्हें अडल्ट वीडियो बनाने के लिए मजबूर भी किया जाता है।
View this post on Instagram
श्रुति गेरा ने दावा किया है कि राज कुंद्रा की कंपनी उनके पास भी ऑफर ले कर आई थी। उन्हें किसी वेब सीरीज में कास्ट करने की प्लानिंग राज कुंद्रा की कंपनी करने वाली थी। अपने बयान में श्रुति ने बताया कि राज कुंद्रा के कास्टिंग डायरेक्टर ने उनके सामने दावा किया था कि राज की कंपनी वेबसिरिज की दुनिया में कुछ बड़ा करने वाली है।
View this post on Instagram
साथ ही श्रुति ने यह भी कहा कि ऐसे लोगों की नज़र नई लड़कियों पर ही रहती है। ताकि उन्हें मोहरा बनाया जा सके। इस इंडस्ट्री में हर तरह की चीजें चलती है और इन्हें में भी अब तक कई बार सहन कर चुकी हूं। श्रुति ने बताया कि इस तरह के कड़वे अनुभव उनके भी करियर में शुमार है। पहले नई लड़कियों को ड्रग दिया जाता है फिर उनके गंदे वीडियो बना लिए जाते हैं। हैरानी की बात तो यह है कि ऐसा सिर्फ नई अभिनेत्रियों के साथ ही नहीं होता बल्कि ऐसा अभिनेताओं के साथ भी होता है। हैरानी की बात तो यह है कि ऐसा सिर्फ नई अभिनेत्रियों के साथ ही नहीं होता बल्कि ऐसा एक्टर के साथ भी होता है।