श्रीदेवी के जाने के बाद नहीं रहा जान्ह्वी कपूर के बॉयफ्रेंड को किसी का डर, खुलेआम कर दिया अपने प्यार का इज़हार
बॉलीवुड इंडस्ट्री की हवा हवाई यानी श्रीदेवी की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। फैंस आज भी उन्हें उतना ही प्यार करते है, जितना उनके इस दुनिया में रहने पर करते थे। लेकिन आज हम बात करेंगे उनकी बेटी जान्हवी कपूर के बारे में। जान्हवी ने भी आज के समय में फिल्म इंडस्ट्री में अच्छी खासी पहचान बना ली हैं। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड की एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। फैंस उनकी एक्टिंग के दीवाने हैं। हाल ही में जान्हवी कपूर की कुछ तस्वीरें काफी ज्यादा वायरल हो रही हैं।
आपको बता दें कि जान्हवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन कोई-न-कोई बेहतरीन पोस्ट अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। फैंस उनकी पोस्ट को काफी ज्यादा पसंद करते हैं। फैंस एक्ट्रेस की पोस्ट पर जमकर प्यार लुटाते नज़र आते हैं।
हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसे उन्होंने अपने ऑफीशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की हैं। फैंस उनकी तस्वीरों को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। जान्हवी ने ये तस्वीरें अपने जन्मदिन के अवसर पर शेयर की हैं।
View this post on Instagram
बता दें कि 06 मार्च को जान्हवी कपूर का 25वां जन्मदिन था। जिस दौरान उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में उन्होंने अपने दोस्तों के साथ ट्रेडिशनल लुक ले रखा है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में मंत्र लिखा है। जान्हवी की इन खूबसूरत तस्वीरों पर उनके रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड ने कमेंट कर अपने प्यार का इज़हार किया है। उनके रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड ओरहान ने कमेंट कर लिखा कि जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं मेरी प्यारी जान्हवी। तुम्हें बेहतर जिंदगी मिले और दुनिया की सारी खुशियां मिलें।
वो जान्हवी के लिए खुशियां, अच्छी किस्मत और बेहतर जिंदगी भगवान से मांगते नज़र आए। उन्होंने लिखा कि भगवान उनके लिए अच्छे दरवाज़े ही खोल रखे हैं। वो जान्हवी से बहुत प्यार करते हैं। इसके साथ ही ओरहान ने जान्हवी को हमेशा हंसते रहने के लिए कहा। जिस पर एक्ट्रेस ने रिप्लाई दिया कि वो इससे बेहतर कह सकते थे। वहीं, ओरहान ने जान्हवी के रिप्लाई पर लिखा कि उन्हें जन्मदिन के मौके पर गुस्सा नहीं होना चाहिए।
View this post on Instagram
वहीं अगर बात करें एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की तो जान्हवी कपूर जल्द ही फिल्म ‘गुड लक जेरी’, ‘मिस्टर एंड मिसेज़ माही’, ‘बॉम्बे गर्ल’, ‘दोस्ताना 2’, ‘तख्त’, ‘रणभूमी’ जैसी कई बड़ी फिल्मों में नज़र आ सकती हैं। फैंस को उनकी इन फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है। एक्ट्रेस की ये सारी फिल्में इसी साल रिलीज़ होंगी।