‘द कश्मीर फाइल्स’ के बाद अब पर्दे पर उतारा जाएगा बांग्लादेशियों का दर्द, फिल्म रिलीज़ के लिए है तैयार
भारत में हाल ही में रिलीज़ फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर चुकी है। 14 करोड़ रुपए की लागत में बनी ये फिल्म आज के समय में 50 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी हैं। फैंस इस फिल्म को बहुत पसंद कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज़ के बाद एक अन्य फिल्म का पोस्टर सामने आया है। जिसे मशहूर डायरेक्टर श्याम बेनेगल ने रिलीज़ किया है।
ये पोस्टर उनकी अपकमिंग फिल्म ‘मुजीब- द मेकिंग ऑफ ए नेशन’ का है। इस फिल्म में बांग्लादेश पर हुए आतंक के बारे में खुलकर दिखाया गया है। साथ ही बांग्लादेश को अलग राष्ट्र बनाने के लिए अपनी पूरी जिंदगी समर्पित करने वाले लोकप्रीय नेता शेख मुजीबुर्रहमान के बारे में भी दिखाया गया है कि उन्होंने कैसे अपनी जान की परवाह किए बिना राष्ट्र की आजादी चाही।
बता दें कि फिल्म ‘मुजीब- द मेकिंग ऑफ ए नेशन’ को भारत सरकार और बांग्लादेश सरकार की सहमति से बनाया गया है। फिल्म में भारत और पाकिस्तान के बंटवारे के बाद पश्चिमी पाकिस्तान और पूर्वी पाकिस्तान पर किए गए अत्याचारों के बारे में दिखाया गया है। जहां पाकिस्तान ने बांग्लादेश के कई हज़ार लोगों पर सैन्य कार्यवाही की थी और हज़ारों मासूमों को गोलियों से सरेआम मरवा दिया था। जिससे कि उनका खौफ उनके अंदर बस जाए और बाकी के लोग मुस्लिम धर्म अपना लें।
लेकिन ऐसा नहीं हुआ और बांग्लादेश ने भारत से मदद मांगी। भारत ने बांग्लादेश की मदद करते हुए पाकिस्तान से युद्ध जीता और बांग्लादेश को अलग राष्ट्र बनाया। ये फिल्म पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच हुए संघर्ष की दास्तान हैं। पाकिस्तान की सैन्य कार्रवाही के दौरान कई नेताओं को जेल में डाल दिया गया था। जिनमें शेख मुजीबुर्रहमान भी थे। शेख मुजीबुर्रहमान ने तकरीबन 11 साल जेल में बिताए हैं।
फिल्म को भारत के राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम और बांग्लादेश फिल्म विकास निगम ने मिलकर बनाया है। ये फिल्म शेख मुजीबुर्रहमान कही जा सकती है, लेकिन फिल्म में उनकी जिंदगी के साथ बदल रहे बांग्लादेश के बारे में भी दिखाया है। ‘मुजीब- द मेकिंग ऑफ ए नेशन’ का ऐलान शेख मुजीबुर्रहमान की 100वीं जयंती पर हुआ। वहीं ये फिल्म उनकी 102वीं जयंती पर पूरी हुई।
फिल्म को बनने में 2 साल का समय लगा। श्याम बेनेगल के मुताबिक, शेख मुजीबुर्रहमान का किरदार पर्दे पर उतारना बहुत मुश्किल था। लेकिन इस किरदार को मशहूर एक्टर अरिफिन शुवू ने बखूबी निभाया है। एक्टर का कहना है कि ये फिल्म उनके लिए और उनके देश के लिए बहुत मायने रखती है।
फिल्म में एक्टर अरिफिन शुवू के साथ-साथ कई बड़े कलाकार भी नज़र आए। जिनमें नुसरत इमरोज तिशा, फजलुर रहमान बाबू, चंचल चौधरी और नुसरत फारिया जैसे कलाकार शामिल है। साथ ही फिल्म के राइटर अतुल तिवारी और शमा जैदी है। फिल्म में भारतीय आर्टिस्ट का बहुत बड़ा हाथ है। जिनमें सिनेमैटोग्राफर आकाशदीप, वीडियोग्राफर असीम सिन्हा, संगीतकार शांतनु मोइत्रा शामिल हैं। वहीं फिल्म के एक्शन सीन्स को विक्की कौशल के पिता ने डायरेक्ट किया है।