वीडियो : ‘द कश्मीर फाइल्स’ देखने के बाद अनुपम खेर की माँ को याद आई वो दर्दनाक घटना, कहा – मेरे पिता को हमारे सामने ही…
बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार अनुपम खेर की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। वहीं उनकी मां दुलारी रॉक्स भी कुछ कम नहीं हैं। एक्टर की मां सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन अपनी मजेदार वीडियोज़ अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। जिन्हें फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। फैंस उनकी वीडियोज़ पर जमकर प्यार लुटाते नज़र आते हैं। वहीं एक्टर अनुपम खेर भी अपनी मां की वीडियो अपने अकाउंट से शेयर करते रहते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही है, जब उन्होंने दुलारी रॉक्स की एक वीडियो शेयर की हैं।
एक्टर अनुपम खेर ने अपने ऑफीशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर की है। जिसमें वो अपनी मां से अपनी हालिया रिलीज़ फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के बारे में खुल कर बात कर रहे हैं। एक्टर अपनी मां से पूछते हैं कि उन्होंने फिल्म देखी तो दुलारी रॉक्स कहती हैं कि मैंने देखी और बहुत पसंद आई। अच्छा हो उसका, जिसने ये फिल्म बनाई हम हिन्दुओं के लिए।
दुलारी रॉक्स ने कहा कि फिल्म में दिखाई गई हर एक चीज़ बिल्कुल सही है। वो ऐसा तकरबीन 30 साल से देखती आ रहे हैं। जहां छोटे-छोटे बच्चे अब 30-35 साल के हो गए हैं। लोगों को भी कश्मीर के बारे में पता लगना चाहिए और ये भी पता लगना चाहिए कि वहां के कश्मीरियों के साथ क्या हुआ था। जिसके बाद उन्होंने अपनी फैमिली के बारे में भी खुलकर बात की।
View this post on Instagram
दुलारी रॉक्स ने आगे कहा कि उनके भाईयों को चिट्ठियां आई थी कि वो लोग कश्मीर छोड़कर चले जाएं नहीं तो खत्म कर दिए जाएंगे। जिसके बाद उनके भाई रात को ही निकल गए थे। उनके पास पानी पीने के लिए एक ग्लास भी नहीं था। उन्होंने बताया कि उनके पिता के पास भी चिट्ठी आई थी। लेकिन वो नहीं गए। वो अपनी मेहनत से बनाए हुए घर में ही खत्म कर दिए गए। दुलारी रॉक्स ने बताया कि चिट्ठी मे लिखा था, आज आपकी बारी है।
उन्होंने फिल्म को बहुत अच्छा कहा और हिन्दुओं के लिए ये फिल्म बनाने के लिए धन्यवाद भी कहा। उन्होंने कहा कि मोदी जी भी देश के लिए बहुत लड़ रहे हैं। अब इस फिल्म से लोगों को पता लगेगा कि कश्मीरियों के साथ क्या हुआ था।
जिसके बाद वो फिल्म की तारीफ करने लगती हैं। अनुपम खेर अपनी मां से पूछते हैं कि उनकी एक्टिंग कैसी थी। जिस पर वो कहती हैं कि सबकी एक्टिंग अच्छी थी। वो जो है मिथुन चक्रवर्ती, उन्होंने भी बहुत अच्छा किया। सारे एक से बढ़कर एक थे। जिस पर अनुपम खेर कहते हैं कि उनकी तारीफ तो की नहीं। फिर दुलारी रॉक्स कहती हैं कि तेरी तारीफ तो सारी दुनिया करती है।
गंदू जैसा सारांश वाला। जिसके बाद अनुपम खेर अपनी मां से पूछते हैं कि पुष्कर नाथ पंडित कौन है, तब वो कहती हैं कि मेरा बिटलू। तब अनुपम खेर कहते हैं कि वो उनके पिता और दुलारी रॉक्स के पति का नाम था। एक्टर की ये वीडियो काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रही है।