शादी के 23 साल बाद अजय देवगन ने तोड़ी चुप्पी, पत्नी काजोल के लिए कह दी ऐसी बातें
बॉलीवुड में काजोल और अजय देवगन की सुपर जोड़ी लोगों के बीच चर्चा में रहती है। कपल अक्सर एक-दूसरे पर प्यार लुटाता नज़र आता है। ऐसे में अगर मौका हो उनकी एनिवर्सरी का और वे प्यार न लुटाएं ऐसा हो नहीं सकता। जी हां, दोनों की शादी को पूरे 23 साल बीत गए हैं। जिसे सेलिब्रेट करते हुए अजय ने एक प्यारा-सा वीडियो शेयर किया है। जो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया है। लोगों को ये छोटी-सी क्लिप काफी ज्यादा पसंद आ रही है। जिस पर लोग ढेर सारे रिएक्शन भी दे रहे हैं।
बता दें कि अजय ने ये वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। जो फिलहाल का नहीं है, बल्कि पुराना है। जिसमें अजय और काजोल एक इंटरव्यू देते नज़र आ रहे हैं। इस दौरान जब अजय से पूछा गया कि काजोल ने उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा सरप्राइज क्या दिया है?
जिस पर अजय से पहले काजोल ही प्रतिक्रिया दे देती हैं। जिसमें वो कहती हैं, ‘बच्चे’। हालांकि, इस पर अजय की राय काफी अलग होती है। अजय कहते हैं कि उन्हें सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात ये लगती है कि काजोल आज तक उनके साथ हैं। अपने हसबैंड अजय के मुंह से ये बात सुनकर काजोल खुश हो जाती हैं। उनकी ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई है। जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही दोनों को एनिवर्सरी की बधाई दे रहे हैं।
View this post on Instagram
काजोल और अजय की केमिस्ट्री अक्सर देखने को मिल ही जाती है। कुछ ऐसा ही हुआ, जब वे दोनों फेमस कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में पहुंचे। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि उनकी हैपिली मैरिड लाइफ का राज क्या है? जिस पर काजोल कहती हैं कि वो बोलती हैं और अजय बस सुनते हैं। हालांकि, फिर अजय कहते हैं कि ऐसा नहीं है। बल्कि काजोल बोलती हैं और वो उसे अनसुना कर देते हैं। कपल द्वारा एक-दूसरे को इस तरह फनी अंदाज में छेड़ना लोगों को काफी पसंद आया।
View this post on Instagram
गौरतलब है कि कपल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता है। वो अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। जिन्हें उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। साथ ही जमकर प्यार भी लुटाते हैं। फैंस को दोनों की क्यूट केमिस्ट्री काफी पसंद आती है। काजोल और अजय की जोड़ी बॉलीवुड के पावर कपल्स की लिस्ट में शामिल है।