अजय देवगन की बेटी ने एक बार फिर किया शर्मसार, लंदन की सड़कों पर दोस्त के साथ करती दिखी यह काम
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन ने अभी तक इंडस्ट्री में कदम नहीं रखा है। वो किसी भी फिल्म में नहीं दिखीं हैं। लेकिन फिर भी उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। आए दिन न्यासा की कोई-न-कोई तस्वीर या वीडियो इंटरनेट पर वायरल होती रहती है। जिन्हें उनके फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। साथ ही जमकर रिएक्शन भी देते हैं। हालांकि, एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव नहीं रहती हैं। लेकिन फिर भी न्यासा के फैन पेजेज़ से उनकी लेटेस्ट तस्वीरें सामने आती रहती हैं। इसी तरह इस बार भी उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसे देखकर फैंस हैरान हो रहे हैं। वहीं, तरह-तरह के रिएक्शन भी देते नज़र आ रहे हैं।
बता दें कि न्यासा की ये तस्वीरें उनके दोस्त के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की गई हैं। जिनमें देखा जा सकता है कि न्यासा कभी अपने फ्रेंड सर्कल के साथ मस्ती करती दिख रही हैं। उनकी तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये किसी कॉन्सर्ट या इवेंट की हैं। वहीं, एक अन्य तस्वीर में न्यासा अपने दोस्त के साथ सड़क पर घूमती दिख रहीं हैं। न्यासा ने इस दौरान ब्लैक कलर के क्रॉप टॉप के साथ मैचिंग पैंट स्टाइल की है। वहीं, उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है। इसके साथ न्यूड मेकअप कर उन्होंने अपने लुक को पूरा किया है। जो उन पर काफी ज्यादा अच्छा लग रहा है।
View this post on Instagram
न्यासा की ये लेटेस्ट तस्वीरें देखकर आम लोगों से लेकर तमाम बॉलीवुड सेलेब्स ने अपना रिएक्शन दिया है। जहां एक तरफ फैंस ने हार्ट और फायर वाले इमोजी के साथ तरह-तरह के कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। वहीं, कई सेलेब्स ने अलग-अलग कमेंट्स किए हैं। रिद्धिमा कपूर ने लिखा, ‘ऑब्सेस्ड’। जान्हवी कपूर ने कमेंट किया, ‘हे भगवान ओरहान ने इसे पोस्ट किया है’। इस तरह के कई कमेंट्स न्यासा की इन तस्वीरों पर किए गए हैं।
आपको बता दें कि न्यासा ने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर अपने अकाउंट को प्राइवेट किया हुआ है। जिस पर फिलहाल केवल 853 फॉलोअर्स हैं। लेकिन उन्हें काजोल-अजय समेत दिया मिर्जा और ईशा दत्ता जैसे कलाकारों ने फॉलो किया है। वहीं, उनके कई फैन पेजेज़ मौजूद हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, न्यासा जल्द ही किसी फिल्म से इंडस्ट्री में कदम रख सकती हैं। हालांकि, फिलहाल फिल्म का नाम सामने नहीं आया है।