अपने गलत काम के लिए अक्षय कुमार ने मांगी जनता से माफी, कहा – इस बार माफ कर दो आगे से कभी नहीं करूंगा
बॉलीवुड इंडस्ट्री के खिलाड़ी अक्षय कुमार की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। फैंस अक्षय की फिल्मों के दीवाने हैं। साल 1987 में रिलीज़ फिल्म ‘आज’ में बिना क्रेडिट लिए एक्टिंग करने वाले अक्षय कुमार आज के समय में करोड़ों रुपए कमा रहे हैं। वो बॉलीवुड इंडस्ट्री में साल भर में सबसे ज्यादा फिल्में करने वाले एक्टर हैं। अक्षय तकरीबन 5-6 फिल्में साल भर में करते हैं। खिलाड़ी कुमार अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने एक्टिव नेचर की वजह से भी जाने जाते हैं। उन्होंने कई बार कहा है कि वो किसी भी नशीले पदार्थ का सेवन नहीं करते हैं और न ही ऐड करते हैं। लेकिन इस बार उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया है। जिसके चलते लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
आपको बता दें कि बीते काफी समय से अक्षय ने बेहतरीन एक्टर के रूप में अपनी छवि बना ली है। फैंस उन्हें एक आइडल के रूप में देखते हैं। लेकिन इस बार एक्टर ने कुछ ऐसा किया है, जिसके लिए वो हमेशा मना करते हैं। दरअसल, एक्टर ने विमल पान मसाला का ऐड दे डाला है। जो उनके फैंस के लिए काफी ज्यादा शॉकिंग है। आपको बता दें कि अक्षय कुमार सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। वो आए दिन कोई-न-कोई बेहतरीन पोस्ट अपने फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। जिन्हें उनके फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। फैंस एक्टर की पोस्ट पर जमकर प्यार लुटाते नज़र आते हैं। हाल ही में उनकी एक पोस्ट काफी ज्यादा वायरल हो रही है।
बता दें कि बीते दिनों विमल पान मसाले का एक ऐड आया था। जिसमें अक्षय, शाहरुख और अजय देवगन नज़र आए थे। जिसके बाद फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया। जिसके चलते अब उन्हें माफी मांगनी पड़ रही है। साथ ही उन्होंने दोबारा कभी भी ऐसे ऐड्स को करने से साफ इंकार कर दिया है। एक्टर ने अपने ऑफीशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि वो सभी फैंस और शुभ चिंतकों से माफी मांगते हैं। बीते दिनों यूज़र्स का रिएक्शन उन्हें काफी ज्यादा प्रभावित कर रहा है।
उन्होंने कहा कि वो तंबाकू को कभी भी एंडोर्स नहीं करते हैं। लेकिन विमल पान मसाला के ऐड पर फैंस के दिए गए रिएक्शन का वो सम्मान करते हैं। साथ ही पूरी विनम्रता के साथ वो पीछे हटते हैं। इसके साथ ही अक्षय ने कहा कि इंडोर्समेंट की फीस वो किसी भले काम के लिए दान कर देंगे। साथ ही भविष्य में सारे फैसले सोच-समझकर लेंगे। जिसके बदले वो फैंस से उनका अटूट प्यार वापस मांगते हैं। फैंस को उनकी ये पोस्ट काफी ज्यादा पसंद आ रही है।