प्यार नहीं बल्कि इस शर्त पर टिकी है आलिया रणबीर की शादी, सबके सामने करना पड़ा एक्टर को इस कॉन्ट्रेक्ट पर साइन
बॉलीवुड इंडस्ट्री के चॉक्लेट ब्वॉय रणबीर कपूर की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। फैंस उनकी एक्टिंग से लेकर उनकी पर्सनालिटी के दीवाने हैं। रणबीर कपूर एक से बढ़कर एक फिल्मों में नज़र आ चुके हैं। बता दें कि रणबीर कपूर आए दिन सुर्खियों रहने वाले एक्टर्स में से एक हैं। इस बार एक्टर के सुर्खियों में रहने के पीछे का कारण एक तस्वीर है। हाल ही में उनकी एक तस्वीर उनके चर्चा में रहने के पीछे का कारण है। तस्वीर में रणबीर किसी तरह का कॉन्ट्रेक्ट पेपर लिए खड़े हैं। वायरल तस्वीर पर फैंस जमकर रिएक्शन देते नज़र आ रहे हैं।
आपको बता दें कि रणबीर कपूर बीते काफी समय से सुर्खियों में हैं। हाल ही में रणबीर कपूर ने बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट से शादी की। दोनों की शादी उन्हीं के घर वास्तु में हुई थी। जिसमें केवल 38 मेहमान शामिल थे। दोनों की शादी की कई तस्वीरें और वीडियोज़ वायरल हुई थी। जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था। इस बार भी कुछ ऐसा ही है, जब उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रही है। वायरल तस्वीर मशहूर फोटोग्राफर विरल भयानी के ऑफीशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की गई है।
View this post on Instagram
अगर बात करें वायरल तस्वीर की तो तस्वीर में रणबीर कपूर बीच में दुल्हा बने खड़े हैं। वहीं उनके चारों तरफ उनकी सालियां नज़र आ रही हैं। एक्टर ने अपने हाथ में एक पेपर ले रखा है। जिसे वो कैमरे की तरफ दिखाते नज़र आ रहे हैं। दरअसल, रणबीर कपूर ने अपनी सालियों को जुता चुराने की रकम 12 लाख रुपए देने का वादा किया है। इसके साथ ही उन्होंने पैसे देने का एक कॉन्ट्रैक्ट भी साइन किया है। फैंस को उनकी ये तस्वीर काफी ज्यादा पसंद आ रही है। साथ ही यूज़र्स एक्टर की तस्वीर पर जमकर रिएक्शन देते नज़र आ रहे हैं।
View this post on Instagram
बता दें कि बीते दिनों रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की रिसेप्शन पार्टी की कई तस्वीरें और वीडियोज़ वायरल हुई थी। जिसमें रणबीर के साथ उनकी मां नीतू कपूर, करण जौहर, रिद्धिमा कपूर, करिश्मा कपूर, करीना कपूर आदि कई बड़े दिग्गज नज़र आए थे। फैंस ने उनकी तस्वीरों को जमकर सपोर्ट किया। साथ ही लाइक्स और कमेंट्स की बारिश कर दी।