शादी की खबरों के बीच आलिया ने रणबीर के बारे में कह दी यह बात, कहा- ऐसा करती हूं महसूस
बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार रणबीर कपूर और खूबसूरत अदाकारा आलिया भट्ट आए दिन सुर्खियों में रहने वाले कपल्स में से एक हैं। दोनों कलाकार की अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। फैंस दोनों की एक्टिंग के दीवाने हैं। बता दें कि आलिया सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन कोई-न-कोई बेहतरीन पोस्ट अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। जिसे उनके फैंस काफी ज्यादा पसंद भी करते हैं। फैंस एक्ट्रेस की पोस्ट पर जमकर प्यार लुटाते नज़र आते हैं।
आपको बता दें कि आलिया और रणबीर बीते 4 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों कलाकार कई रिएलिटी शोज़ में भी अपने रिलेशन की बात कबूल चुके हैं। हाल ही में आलिया का एक खुलासा काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है। अपने इस खुलासे में आलिया अपने रिलेशन को एक बार फिर कबूलती हैं। साथ ही वो कहती हैं कि वो अभी जिस जगह हैं, वो बहुत सेफ है। आलिया ने बोला कि वो जिसके साथ रिलेशन में हैं, वो उनके साथ सेफ महसूस करती हैं। एक्ट्रेस का ये खुलासा काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है।
बता दें कि बीते दिनों आलिया ने एक खुलासा किया था। जिसके चलते आलिया काफी समय तक सुर्खियों में रही थी। अगर बात करें उनके खुलासे की तो एक्ट्रेस ने अपने इस खुलासे में बोला था कि वो रणबीर के साथ रिलेशन में हैं। साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि उन्होंने रणबीर से अपने मन में शादी कर ली है। जिसके चलते वो हमेशा उन्हें एक पति के रुप में ही देखती हैं। आलिया ने कहा था कि जब उन्होंने रणबीर को पहली बार देखा था, तभी से उनसे प्यार कर बैठी थी। एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर साल 2017 से एक-दूसरे के साथ रिलेशन में हैं। फैंस को दोनों की जोड़ी बेहद पसंद आती हैं।
वहीं अगर बात करें आलिया के वर्कफ्रंट की तो वो हाल ही में रिलीज़ फिल्म ‘गंगूबाई काठ्यावाड़ी’ में नज़र आई हैं। फिल्म में आलिया ‘गंगूबाई’ के किरदार में दिखी हैं। एक्ट्रेस के साथ अजय देवगन भी मुख्य किरदार में नज़र आए थे। फिल्म की रिलीज़ के साथ ही सिनेमाघर फुल हो गए। जिससे पता चलता है कि फैंस को उनकी ये फिल्म कितनी ज्यादा पसंद आई। आलिया की ये फिल्म 25 फरवरी, 2022 को रिलीज़ हुई थी। फिल्म ने 2 ही दिन में ठीक-ठाक कलेक्शन कर लिया है।