आमिर खान के साथ शादी की खबरों के बीच बेबाक हुई फातिमा, खिंचवाई ऐसी फोटो जो हो गई वायरल
बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस फातिमा सना शेख की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। फैंस एक्ट्रेस की एक्टिंग के दीवाने हैं। दंगल गर्ल के नाम से मशहूर फातिमा ने आज के समय में काफी नाम कमा लिया है। उन्होंने बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्में की हैं। जिसमें वो कई बड़े कलाकारों के साथ नज़र आ चुकी हैं। फातिमा अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी-जाती हैं। एक्ट्रेस अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। इस बार उनके सुर्खियों में रहने के पीछे का कारण उनकी तस्वीरें हैं। जो इस समय इंटरनेट पर छाई हुई हैं। लोग उनकी तस्वीरों पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।
आपको बता दें कि फातिमा सना शेख फिल्मी दुनिया में एक्टिव रहने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन कोई-न-कोई बेहतरीन पोस्ट अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। जिन्हें उनके फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। फैंस एक्ट्रेस की पोस्ट्स पर जमकर प्यार लुटाते नज़र आते हैं। हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रही हैं। वायरल तस्वीरें फातिमा के ऑफीशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की गई हैं। जिस पर इस समय लाखों में लाइक्स आ चुके हैं।
View this post on Instagram
अगर बात करें वायरल तस्वीरों की तो एक्ट्रेस ने कुल दो तस्वीरें शेयर की हैं। वायरल तस्वीरें बीच के किनारे की लग रही हैं। जहां फातिमा खुले बालों के साथ किलर पोज़ेज देती नज़र आ रही हैं। उन्होंने इस दौरान ऑरेंज कलर का क्रॉप टॉप पहन रखा था। साथ ही ब्लू शॉर्ट्स के साथ अपने लुक को पूरा किया था। फैंस को उनका ये लुक काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। यूज़र्स एक्ट्रेस की पोस्ट पर क्यूट, बोल्ड, हॉट, गॉर्जिअस जैसे शब्दों का यूज़ कर रहे हैं। साथ ही हार्ट और फायर वाले इमोजी भी कमेंट कर रहे हैं।
View this post on Instagram
बता दें की बीते दिनों फातिमा सना शेख अपने और आमिर खान के रिलेशन को लेकर चर्चा में बनी हुई थी। दरअसल, कुछ फोटोशॉप्ड तस्वीरें वायरल होने के बाद ये कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों शादी कर चुके हैं। लेकिन ऐसा नहीं था। फातिमा ने इस बात से साफ तौर से इंकारा था कि वो आमिर खान के साथ रिलेशन में नहीं हैं। दोनों कलाकारों ने फिल्म ‘दंगल’ और ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ में एक साथ काम किया था।