अमिताभ बच्चन ने पोती को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, आराध्या का भजन गाते हुए किया वीडियो शेयर
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन का आज जन्मदिन है। आराध्या 9 साल की हो चुकी है। उन्हें हूबहू अपनी मां ऐश्वर्या की कॉपी कहां जाता है। आराध्या के जन्मदिन की खुशी में उनके दादा अमिताभ बच्चन ने उन्हें बहुत ही खास अंदाज में विश किया है। अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में आराध्या बच्चन बहुत ही क्यूट अंदाज में एक भजन गाते हुए दिखाई दे रही है।
वीडियो में आराध्या जय सियाराम भजन गा रही हैं। आराध्या का यह अंदाज लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। बता दे कि आराध्या के इस क्यूट वीडियो को बच्चन फैमिली के फैन क्लब ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। देखते ही देखते छोटी आराध्या का यह धार्मिक अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जोभी इस वीडियो को देख रहा है
वह बच्चन परिवार की परवरिश की तारीफ कर रहा है।
दादा ने इस अंदाज में किया विश
आराध्या बच्चन अमिताभ और जया बच्चन की एकलौती पोती है। वह पूरे बच्चन परिवार की बहुत लाडली है। अपनी पोती के जन्मदिन पर अमिताभ बच्चन बहुत एक्साइटेड हुए और उन्होंने आराध्या के एक से लेकर 9 साल की उम्र तक के फोटोज का कोलाज बनाकर पोस्ट किया। फोटो में आराध्या का हर साल बदलता चेहरा देखा जा सकता है।
I guess now’s the best time to share this video of Aaradhya singing a devotional song for Diwali.
Happy Birthday Aaradhya! pic.twitter.com/DB48Y9L6qT
— Bewitching Bachchans (@TasnimaKTastic) November 15, 2020
अमिताभ बच्चन ने इन फोटोज को पोस्ट करते हुए कैप्शन में आराध्या को उनके जन्मदिन की बधाई दी हैं। अमिताभ ने लिखा है,हैप्पी बर्थडे आराध्या…all my Love. अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट के बाद बहुत से फैंस ने कमैंट्स में आराध्या को उनके जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी है।
वीडियो किया है रिट्वीट
— Shib 🇮🇳 🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳 (@bigb21bigbshiv) November 15, 2020
बता दे कि अमिताभ बच्चन ने आराध्या के जन्मदिन के मौके पर बच्चन परिवार के एक फैन क्लब द्वारा शेयर किया गया आराध्या का वीडियो भी रिट्वीट किया है। आराध्या बहुत ही प्यारे अंदाज में भजन गाते हुए दिखाई दे रही है। उनके इस अंदाज को फैंस द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा है। बता दे कि बच्चन परिवार हमेशा से ही धार्मिक और उसूलों का पक्का रहा है। आराध्या का इस उम्र में भजन गाना उनकी अच्छी परवरिश की ओर इशारा कर रहा है। इस वीडियो के बाद फैंस न सिर्फ आराध्या बल्कि पूरे बच्चन परिवार की तारीफ कर रहे हैं।
Jai Shri Ram 🙏🌸 pic.twitter.com/3KgBlOQv1z
— Shib 🇮🇳 🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳 (@bigb21bigbshiv) November 15, 2020
बता दे कि आराध्या अपना जन्मदिन अपने परिवार के साथ बहुत ही सादे अंदाज में मना रही हैं। इस बार उनके जन्मदिन पर कोई बड़ी पार्टी ऑर्गेनाइज नहीं की जा रही है। वह घर पर ही अपने परिवार और फैमिली फ्रेंड्स के साथ अपना बर्थडे मनाएंगी। बता दे कि इस बार अमिताभ बच्चन के घर हर साल की तरह दिवाली पार्टी भी नहीं ऑर्गेनाइज की गई थी। कोरोना महामारी के चलते अभी बच्चन परिवार पूरी सावधानी बरत रहा है।