रेमो डिसूजा के लिए अमिताभ बच्चन ने किया यह ट्वीट, सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा है वायरल
शुक्रवार से ही मशहूर डायरेक्टर और कोरियोग्राफ़र रेमो डिसूजा अस्पताल में भर्ती है, गौरतलब है कि छाती में तेज दर्द उठने के बाद उन्हें मुंबई स्थित कोकिला बेन अस्पताल में भर्ती किया गया था। उनका इलाज कर चल रहा है और फिलहाल वे आईसीयू में भर्ती है। बताया जा रहा है कि अभी भी रेमो की हालत स्थिर है तथा उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। रेमो की हालत का जैसे ही पता चला दुनिया भर में फैले उनके करोड़ों चाहने वालों ने उनके लिए प्रार्थना करना शुरू कर दिया था।
इसी बीच सदी के महनायक अमिताभ बच्चन ने भी उनकी सलामती के लिए प्रार्थना भरा एक ट्वीट किया है। उन्होंने एक विडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा कि “आप जल्दी से स्वस्थ हो जाइए, मेरी दुआएं आपके साथ हैं।”
.. get well Remo .. prayers !!🙏🙏🙏 and thank you for your wishes https://t.co/YpB5uS9zEe
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) December 13, 2020
गौरतलब है कि शुक्रवार के दिन दोपहर 2.30 बजे के आसपास रेमो को छाती में तेज़ दर्द उठा था जिसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिला बैन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। रेमो के करीबी माने जाने वाले कोरियोग्राफर एवं एक्टर धर्मेश ने मीडिया को बताया की अब रेमो सर की तबियत में सुधार है। उन्होंने बताया की रेमो सर की पूरी टीम उनके साथ अस्पताल में मौजूद है। धर्मेश ने बताया की अभी उनमे से किसी को रेमो से मिलने नहीं दिया है, मगर वे लगातार लिजेल के साथ कांटेक्ट में है और उनसे अपडेट ले रहे हैं।
View this post on Instagram
बता दें की रेमो के परिवार में उनकी बीवी लिजेल और उनके दो बच्चे ध्रुव तथा ग्रिबेल हैं। रेमो का नाम बॉलीवुड के टॉप कोरियोग्राफर में आता है, उन्होंने एक छोटे शहर से आ कर बहुत कम सयम में अपने लिए बुलंदी के तमाम दरवाजे खोले थे।
View this post on Instagram
बात अगर उनके करियर की करें तो रेमो ने ‘कांटे’, ‘धूम’, ‘रॉक ऑन’, ‘ये जवानी है दीवानी’, ‘बाजीराव मस्तानी’ जैसी फिल्मों में कोरियोग्राफी कर अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। वहीं इसके अलावा उन्होंने ‘फालतू’, ‘एबीसीडी’, ‘एबीसीडी 2′,’स्ट्रीट डांसर 3D’ जैसी फिल्में भी बनाई हैं। रेमो इंडियाज बेस्ट डांसर जैसे रियलिटी शो के जज भी रह चुके हैं।