अनिल कपूर बन गए नाना, सोशल मीडिया पर बच्चे के साथ सर्क्युलेट हुई सोनम की तस्वीर
बॉलीवुड में एक वक्त ऐसा चल रहा था जहां सितारों की शादी की खबरें लगातार चर्चा में बनी हुईं थीं। वहीं इन दिनों एक्ट्रेसेज की प्रेग्नेंसी और मां बनने की खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं। इसी साल प्रियंका चोपड़ा सेरोगेसी के जरिए एक बेटी की मां बनी हैं। वहीं हाल ही में आलिया भट्ट ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर ये जानकारी दे दी है कि वो रणबीर कपूर के बच्चे को जन्म देने वाली हैं। इससे पहले एक्ट्रेस सोनम कपूर ने भी अपनी प्रेग्नेंसी का एलान किया था।
वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि सोनम ने बच्चे को जन्म दे दिया है। अब वो और आनंद माता पिता बन चुके हैं वहीं बॉलीवुड के सदाबहार एक्टर अनिल कपूर नाना बन चुके हैं। इतना ही नहीं सोनम की एक बच्चे के साथ तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए बताया जा रहा है कि ये सोनम कपूर का बच्चा है।
सोनम की तस्वीरें हुईं वायरल
बता दें कि सोनम कपूर ने कई महीनों पहले अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। उन्होंने बेबी बंप के साथ तस्वीरें शेयर कर बताया था कि वो अपने पहले बच्चे की आने की तैयारी कर रही हैं। इसके बाद हाल ही में सोनम की कुछ तस्वीरें वायरल होने लगीं जिसमें वो अस्पताल के बेड पर लेटे एक बच्चे के साथ नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि सोनम ने बच्चे को जन्म दे दिया है।
आपको सच्चाई बता दें कि सोनम ने अभी अपने बच्चे को जन्म नहीं दिया है। सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं वो फर्जी हैं। तस्वीरों को देखकर ऐसा लग रहा है कि ये किसी दूसरी महिला की तस्वीरें हैं जिसने अपने बच्चे को जन्म दिया है। अब इस महिला के चेहरे पर सोनम का चेहरा लगाकर ये बताया जा रहा है कि उन्होंने एक बच्चे को जन्म दिया है।
बता दें कि सोनम कपूर अभी प्रेग्नेंट हैं और कुछ समय बाद ही वो अपने पहले बच्चे को इस दुनिया में लाएंगी। गौरतलब है कि सोनम ने दिल्ली के बड़े बिजनेसमैन आनंद आहुजा से साल 2018 में शादी की थी। उनकी शादी में बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई मशहूर सितारे शामिल हुए थे। अब शादी के चार साल बाद सोनम कपूर ने फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की है। ऐसे में फैंस बहुत जल्द उनके बच्चे की एक झलक पाने के लिए बेताब हैं।
इन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं सोनम
सोनम कपूर के करियर की बात करें तो उन्होंने संजय लीला भंसाली की फिल्म सांवरिया से इंडस्ट्री में कदम रखा था। इस फिल्म में रणबीर कपूर उनके अपोजिट काम करते नजर आए थे। इसके बाद सोनम ने रांझणा, नीरजा, आई हेट लव स्टोरीज, खूबसूरत जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। इन फिल्मों की सफलता ने सोनम के करियर को काफी आगे बढ़ा दिया था। हालांकि शादी के बाद सोनम धीरे धीरे फिल्मों से दूर हो गईं। अब वो अपना पूरा समय परिवार को दे रही हैं और फैंस को उम्मीद है कि जल्द ही वो बड़े स्क्रीन पर नए अवतार में नजर आएंगी।