अनिल कपूर ने श्रीदेवी के साथ काम करने से कर दिया था साफ इंकार, सामने आई थी यह बड़ी वजह
बॉलीवुड इंडस्ट्री के लखन यानी अनिल कपूर की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। एक्टर को उनकी एक्टिंग के साथ-साथ उनकी फिटनेस के लिए भी जाना जाता है। एक्टर ने बॉलीवुड की एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। उन्होंने कई बड़े और दिग्गज कलाकारों के साथ काम भी किया है। अनिल कपूर की फिल्में आज भी उतनी ही पसंद की जाती है। जितनी तब की जाती थी जब ये फिल्में रिलीज़ हुई थी। लेकिन क्या आपको पता है कि अनिल कपूर एक्ट्रेस श्रीदेवी के साथ काम नहीं करना चाहते थे।
गौरतलब है कि अनिल कपूर और एक्ट्रेस श्रीदेवी की जोड़ी ने बड़े पर्दे पर खूब कमाल दिखाया है। फैंस को दोनों को जोड़ी बहुत पसंद आती है। लेकिन एक समय पर अनिल कपूर एक्ट्रेस के साथ काम नहीं करना चाहते थे। इसके पीछे का कारण उन्होंने खुद बताया। जिसे सुनकर उनके फैंस काफी ज्यादा हैरान हैं। फैंस ये जानना चाहते हैं कि आखिर अनिल कपूर को श्रीदेवी जैसी टैलेंटेड और खूबसूरत अदाकारा के साथ काम करने से क्या परेशानी हो सकती है।
आपको बता दें कि अनिल कपूर अपने किरदार से जुड़ नहीं पा रहे थे। अनिल उस समय सोंच रहे थे कि उनकी फिल्म ‘रुप की रानी चोरों का राजा’ में उनकी और श्रीदेवी की जोड़ी थी और ये फिल्म नहीं चली थी। उनका सोचना था कि लोगों को उनकी जोड़ी पसंद नहीं आ रही। फिल्म के फ्लॉप जाने के बाद अनिल कपूर की निजी जिंदगी काफी ज्यादा कष्टों से बीत रही थी। परिवार और फिल्म मेकर्स के दबाव में आकर अनिल ने फिल्म ‘जुदाई’ के लिए ‘हां’ कहा था।
फिल्म में अनिल, श्रीदेवी और उर्मिला मांतोड़कर नज़र आए थे। उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट गई थी। जिसके बाद दोनों की जोड़ी ने कमाल दिखाना शुरु किया और ‘मिस्टर इंडिया’, ‘लम्हे’, ‘लाडला’, ‘जुदाई’ जैसी कई बड़ी फिल्में एक साथ की। फैंस को दोनों की जोड़ी बहुत पसंद आने लगी।
वहीं अगर बात करें एक्टर अनिल कपूर के वर्कफ्रंट की तो एक्टर जल्द ही फिल्म ‘तख्त’, ‘जुग जुग जियो’, ‘एनिमल’, ‘साढ़े साती’ जैसी कई बड़ी फिल्मों में नज़र आने वाले हैं। फैंस को उनकी इन सभी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है। एक्टर की फिल्म ‘एनिमल’ अगले साल यानी 2023 में रिलीज़ होगी। वहीं उनकी बाकी तीनों फिल्में इसी साल रिलीज़ होंगी।