स्टेज पर अनिल कपूर की भतीजी शनाया ने की रैंप वॉक की ऐसी की तैसी! देख लोगों ने किए बेहद भद्दे कमेंट्स
शनाया कपूर को भला कौन नहीं जानता। उन्होंने इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले ही अपनी एक अलग पहचान कायम कर ली है। शनाया सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। जहां वो अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। जिन्हें उनके फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। साथ ही जमकर प्यार भी लुटाते नज़र आते हैं। जिसके बाद अब एक्ट्रेस बॉलीवुड में डेब्यू के लिए तैयार हैं। लेकिन इससे पहले हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है। जिसके चलते उन्हें खूब ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ रहा है। लोग उन पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
गौरतलब है कि शनाया कपूर बॉलीवुड के जाने-माने कलाकार संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी हैं। वो अक्सर अपने लुक्स के चलते चर्चा में रहती हैं। हाल ही में शनाया लैक्मे के फैशन वीक में पहुंची थी। जहां उन्होंने बतौर शो स्टॉपर रैंप वॉक किया। इस दौरान शनाया ने मल्टी कलर शिमरी गाउन कैरी किया था। इसके साथ उन्होंने बालों को खुला रखा था और न्यूड मेकअप किया हुआ था।
View this post on Instagram
उनकी ये ड्रेस बैकलेस थी। साथ ही बैक साइड से उनकी ड्रेस में कट भी था। शनाया का ये लुक बेहद बोल्ड लग रहा था। लेकिन इस बार उनके चर्चा में आने की वजह उनकी ड्रेस नहीं, बल्कि उनकी वॉक बन गई। जी हां, शनाया की रैंप वॉक लोगों को पसंद नहीं आई। ऐसे में उन्होंने शनाया को खूब खरी-खोटी सुनाई।
View this post on Instagram
जहां एक तरफ शनाया के फैंस ने उनकी वीडियो पर हार्ट और फायर वाले इमोजी शेयर किए हैं। वहीं, कई नेटिजन्स ने भद्दे कमेंट्स भी किए हैं। जहां एक यूजर ने लिखा, ‘जब चलना नहीं आता, तो रैंप वॉक करने क्यों आई? दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ये रैंप वॉक कम और बत्तख की चाल ज्यादा लग रही है’। इस तरह के कई कमेंट्स उनकी वीडियो पर किए गए हैं। वहीं, कई लोगों ने उन्हें पहले सीख कर आने की सलाह भी दे डाली।
View this post on Instagram
खैर, बात करें शनाया के वर्कफ्रंट की तो एक्ट्रेस आने वाले दिनों में फिल्म ‘बेधड़क’ में दिखने वाली हैं। जिसमें उनके साथ लक्ष्य ललवानी और गुरफतेह पीरजादा स्क्रीन शेयर करेंगे। बता दें कि हमेशा की तरह स्टार किड्स की ये फिल्म करण जौहर के बैनर तले बनेगी। स्टार किड्स की इस फिल्म के लिए उनके फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। वे अक्सर अपनी एक्साइटमेंट सोशल मीडिया पर जाहिर करते रहते हैं।