बॉलीवुड में फिर पसरा गम, इस मशहूर अभिनेता ने दुनिया को कहा अलविदा
टीवी इंडस्ट्री से एक बेहद ही दुखी कर देने वाली खबर सामने आई है। हिंदी और गुजराती टीवी सीरियल के मशहूर एक्टर रसिक दवे इस दुनिया में नहीं रहे। 65 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 29 जुलाई 2022 को उन्होंने आखिरी सांसे लीं। उनके इस तरह चले जाने की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर छाई हुई है। हाल ही में एक्टर दीपेश ने इस दुनिया को अलविदा कहा था।
अभी उनके जाने के सदमे से लोग उबरे भी नहीं थे कि एक्टर रसिक दवे को लेकर ये खबर सामने आ गई। क्योंकि सास भी कभी बहू थी की एक्ट्रेस केतकी दवे उनकी पत्नी हैं। 29 जुलाई 2020 की रात करीब 8 बजे रसिक ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इंडस्ट्री से लेकर फैंस तक इस खबर से दुखी हैं।
दो साल से किडनी की बीमारी झेल रहे थे रसिक
रसिक के साथ ये घटना किडनी फेल होने की वजह से हुई। वो पिछले दो साल से डायलिसिस पर थे। एक्टर किडनी संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। उनकी किडनी की हालत खराब होती जा रही थी। पिछले एक महीने से वो काफी तकलीफ में थे। उनका परिवार भी उनके साथ बहुत परेशानी झेल रहा था। केतकी दवे की मां और रसिक की सास सरिता जोशी भी एक मशहूर एक्ट्रेस हैं। उन्होंने रसिक को लेकर दर्द जाहिर किया।
एक्ट्रेस ने कहा—रसिक कमजोरी महसूस कर रहे थे। उन्हें रक्तचाप और गुर्दे की समस्या थी। वो डायलसिस पर थे और पिछल् 15-20 दिनों से अस्पताल में थे। उन्हें हाल ही में घर लाया गया था। मैं उनसे मिली भी थी। मुझे देखकर वो मुस्कुराए भी लेकिन जल्द ही वो मुस्कान खो गई। बता दें कि केतकी दवे की मां जहां एक मशहूर एक्ट्रेस हैं तो उनके पति और केतकी के पिता प्रवीण जोशी भी एक मशहूर निर्देशक थे। केतकी की बहन पूरबी जोशी हैं जो अभिनेत्री और एंकर हैं।
रसिक कई गुजराती फिल्मों का हिस्सा थे। उन्होंने साल 1982 में अपने करियर की शुरुआत की थी। वो एक गुजराती फिल्म पुत्र वधू में नजर आए थे। गुजराती के साथ साथ वो हिंदी फिल्मों से भी जूड़े रहे। इसके बाद उन्होंने फिल्म मासूम से बॉलीवुड में कदम रखा था।
कई हिट टीवी शो में नजर आए थे रसिक
रसिक ने टीवी की मशहूर अदाकारा केतकी से शादी की थी। दोनों की एक बेटी है रिद्धी दवे। केतकी और रसिक ने साल 2006 में टीवी रियलिटी शो नच बलिए में भी भाग लिया था। केतकी बॉलीवुड की कई फिल्मों का हिस्सा रहीं। वो गुजराती और हिंदी फिल्मों में नजर आईं। वहीं रसिक ने कुछ सालों बाद उन्होंने इंडस्ट्री से ब्रेक ले लिया था। सालों बाद इंडस्ट्री से दूर रहने के बाद उन्होंने टीवी पर कमबैक किया। वो सीरियल संस्कारः धरोहर अपनों की में नजर आए थे। इसके बाद वो टीवी शो ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं, सीआई और कृष्णा सीरियल में भी नजर आए थे। बता दें कि रसिक और केतकी एक गुजराती थिएटर कंपनी भी चलाते थे।