अपनी दोनों एक्स पत्नियों के साथ नज़र आये अनुराग कश्यप, सबके सामने कहा – आज भी मैं इन दोनों के साथ…
बॉलीवुड में रिश्तों के कभी कभी अजब गजब रूप देखने को मिलते हैं। जहां कोई कपल शादी टूटने के बाद एक दूसरे का चेहरा देखना भी पसंद नहीं करते। तो वहीं बॉलीवुड में कुछ ऐसे स्टार्स भी हैं जिनके अपने एक्स के साथ काफी अच्छे रिलेशन हैं। इनमें से एक जाने माने फिल्म मेकर अनुराग कश्यप भी हैं। अनुराग की अपनी दोनों एक्स वाइफ के साथ अच्छी दोस्ती है। हाल ही में अनुराग कश्यप ने इंस्टाग्राम पर अपनी दोनों पूर्व पत्नियों के साथ एक तस्वीर साझा की है। ये तस्वीर काफी चर्चा में आ गई है। इस तस्वीर में उनकी पहली पत्नी आरती बजाज और दूसरी पत्नी कल्कि कोचलिन नजर आ रहीं हैं। इस तस्वीर में तीनों काफी खुश दिखाई दे रहे हैं।
आरती और कल्कि संग नजर आए अनुराग
अनुराग कश्यप ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से यह तस्वीर शेयर की है। उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में अनुराग अपनी दोनों पूर्व पत्नियों के साथ मुस्कुराते हुए तस्वीर क्लिक कराते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करने के साथ ही उन्होंने लिखा- माइ टू पिलर। अब उनकी इस तस्वीर पर सोशल मीडिया यूजर्स के जमकर कमेंट आ रहे हैं। उनकी बेटी आलिया कश्यप ने भी इस तस्वीर की बहुत तारीफ की है।
View this post on Instagram
एक यूजर ने लिखा- दोनों एक्स वाइफ और साथ में खुश, आखिर कैसे? एक यूजर ने लिखा- असली मजे तो इनके ही हैं, दोनों पत्नियों का कोई झगड़ा ही नहीं है। एक यूजर ने लिखा- मिस्टर चिल अनुराग। बहुत से यूजर्स अनुराग कश्यप को उनकी इस तस्वीर पर ट्रोल कर रहे हैं। तो वहीं बहुत से यूजर्स ने उनकी तस्वीर पर खूब प्यार बरसाया है।
तलाक के बाद भी दोनों पत्नियों संग अच्छा है रिश्ता
बता दें कि अनुराग कश्यप ने पहली शादी आरती बजाज से की थी। साल 2003 में उन्होंने आरती संग सात फेरे लिए थे। शादी से करीब 9 साल पहले तक दोनों ने दूसरे को डेट भी किया था। हालांकि कुछ कारणों के चलते उनके रिश्तों में कड़वाहट आ गई थीय़ ऐसे में दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। उनकी एक बेटी आलिया कश्यप हैं जो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में छाई रहती हैं। बता दें कि अनुराग कश्यप की पहली पत्नी आरती फिल्म एडिटर भी हैं। तलाक के बाद भी आरती के साथ अनुराग के रिश्ते काफी अच्छे है।
आरती को तलाक देने के बाद अनुराग कश्यप कल्कि कोचलिन के करीब आ गए थे। एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2011 में कल्कि ओर अनुराग ने शादी कर ली थी। हालांकि शादी के कुछ साल बाद ही उनका रिश्ता भी टूटने लगा। साल 2013 में दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया और साल 2015 में दोनों का तलाक हो गया। हालांकि आरती की तरह ही कल्कि से भी अनुराग का रिश्ता तलाक के बाद भी अच्छा बना हुआ है। इन दिनों कल्कि अपने बॉयफ्रेंड गाय हर्शबर्ग के साथ रहती हैं। उन दोनों का एक बेटा भी है।
अनुराग कश्यप के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों फ़िल्म दोबारा को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वो काफी समय से इस फ़िल्म का निर्माण कर रहे थे। अब ये फ़िल्म 19 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में तापसी पन्नू ने मुख्य किरदार निभाया है। तापसी संग अनुराग मनमर्जियां फ़िल्म बना चुके हैं। अनुराग और तापसी को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।