विराट कोहली की भाभी को देख चकरा उठेगा दिमाग, अनुष्का शर्मा भी लगतीं हैं फीकी
बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। फैंस उनकी एक्टिंग के दीवाने हैं। एक्ट्रेस एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम कर चुकीं हैं। जिसमें उन्होंने कई बड़े और दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है। बता दें कि अनुष्का शर्मा आए दिन सुर्खियों में रहने वाली एक्ट्रेसेस में से एक हैं। अनुष्का कभी अपनी फिल्मों के चलते चर्चा में रहती हैं तो कभी अपनी तस्वीरों के चलते। लेकिन इस बार उनके चर्चा में रहने के पीछे का कारण उनकी जेठानी हैं। हाल ही में अनुष्का की जेठानी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिन्हें उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। साज ही जमकर प्यार भी लुटा रहे हैं।
View this post on Instagram
आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बेहतरीन क्रिकेटर विराट कोहली तीन भाई-बहन हैं। विराट के एक बड़े भाई और एक बहन हैं। उनके बड़े भाई का नाम विकास कोहली है। वहीं उनकी बहन का नाम भावना कोहली हैं। विराट कोहली अपने परिवार के काफी ज्यादा करीब हैं। वो अपनी फैमिली से काफी ज्यादा प्यार करते हैं। बता दें कि विराट की भाभी यानी चेतना कोहली किसी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। चेतना वैसे तो कोई एक्ट्रेस नहीं हैं लेकिन वो खूबसूरती के मामले में अपनी देवरानी को टक्कर देती हैं।
View this post on Instagram
बता दें कि चेतना कोहली सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन कोई-न-कोई बेहतरीन पोस्ट अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। जिन्हें उनके फैंस काफी ज्याद पसंद करते हैं। फैंस उनकी पोस्ट पर जमकर प्यार लुटाते नज़र आते हैं। हाल ही में वो अपनी खूबसूरती के चलते चर्चा में हैं। उनकी कुछ तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही हैं। जिसके बाद फैंस का कहना है कि वो तो अनुष्का को खूबसूरती में टक्कर दे सकती हैं। फैंस उनकी तस्वीरों को देखकर उनके दीवाने हो रहे हैं।
View this post on Instagram
अगर बात करें अनुष्का शर्मा के वर्कफ्रंट की तो एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म ‘कनेडा’ और ‘चकदा एक्सप्रेस’ में नज़र आएंगी। उनकी ये दोनों फिल्में इसी साल रिलीज़ हो सकतीं हैं। फैंस को उनकी इन दोनों फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म ‘कनेडा’ में एक्ट्रेस के साथ दिलजीत दोसांझ और अर्जुन कपूर नज़र आएंगे।