मलाइका के कार एक्सिडेंट की बात सुनकर खुद को संभाल नहीं पाए अर्जुन कपूर, इस हालत में दिखे एक्टर
बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। फैंस उनकी एक्टिंग के दीवाने हैं। एक्ट्रेस एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम कर चुकी हैं। जिसमें वो कई बड़े और दिग्गज कलाकारों के साथ नज़र आई हैं। बता दें कि मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन कोई-न-कोई बेहतरीन पोस्ट अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। जिन्हें उनके फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। फैंस उनकी पोस्ट पर जमकर प्यार लुटाते नज़र आते हैं। हाल ही में उनके ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर की एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रही है।
आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा आए दिन सुर्खियों में रहने वाली एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वो कभी अपनी तस्वीरों के चलते चर्चा में रहती हैं तो कभी अपनी वीडियोज़ के चलते। लेकिन इस बार उनके सुर्खियों में रहने के पीछे का कारण उनके ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर की एक वीडियो है।
हाल ही में अर्जुन कपूर की एक वीडियो सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसे फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। वायरल वीडियो मशहूर फोटोग्राफर विरल भयानी के ऑफीशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। जिस पर इस समय हजारों में लाइक्स आ चुके हैं।
View this post on Instagram
अगर बात करें वायरल वीडियो की तो वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि अर्जुन कपूर अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के अपार्टमेंट से बाहर निकलकर कार में बैठते नज़र आ रहे हैं। अर्जुन अपनी कार में बैठते हैं और पैप्स को एक भी पोज़ दिए बिना वहां से चले जाते हैं। जिसके बाद यूज़र्स उन्हें कमेंट कर केयरिंग ब्वॉयफ्रेंड बता रहे हैं। वहीं अन्य यूज़र्स भी अर्जुन को एक अच्छे ब्वॉयफ्रेंड के तौर पर देख रहे हैं। बता दें कि फैंस मलाइका के लिए भगवान से दुआएं भी मांग रहे हैं कि वो जल्द ही ठीक हो जाए।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते दिनों एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की कार का एक्सीडेंट मुम्बई पुणे एक्सप्रेस पर हुआ था। जहां 4-5 गाड़ियां एक-दूसरे में भिड़ गई थी। जिनमें से एक कार मलाइका की भी थी। मलाइका की कार में टक्कर मारने वाले अभी फरार हैं।
एक्ट्रेस को इस हालत में देख राज ठाकरे की सभा में जा रहे नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं ने उनकी मदद की और उन्हें मुंबई स्थित अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। बताया जा रहा है कि मलाइका के सिर से लेकर आंख तक काफी चोट पहुंची है। फैंस उनके बारे में जानकर भगवान से उनके लिए दुआएं मांग रहे हैं। बताया जा रहा है कि मलाइका अब अपने घर पर रेस्ट कर रही हैं।