अर्जुन कपूर का हुआ 20 साल बड़ी गर्लफ्रैंड मलाइका के साथ भयंकर झगड़ा, एक्टर ने कहा – वो बूढ़ी…
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियां बटोरते हैं। दोनों इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। पिछले काफी दिनों से दोनों को अक्सर वेकेशन मनाते देखा गया है। अक्सर ही दोनों एक दूसरे के लिए खूब प्यार जताते भी नजर आ जाते हैं। कभी दोनों साथ में तस्वीरें शेयर करते हैं। तो कभी एक दूसरे की तस्वीर पर प्यार भरे कमेंट करते नजर आ जाते हैं। अब हाल ही में मलाइका और अर्जुन को मुंबई एयरपोर्ट पर कैप्चर किया गया।
हालांकि दोनों को देखकर फैंस ये अनुमान लगा रहे हैं कि उनका झगड़ा हो गया है। विरल भयानी ने इस वीडियो को पोस्ट किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- सोशल डिस्टेंट मेंटेंन कर रहे हैं क्या। अब उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर यूजर्स जमकर रिएक्शंस देते नजर आ रहे हैं।
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का वीडियो देख यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
दरअसल सोशल मीडिया पर मलाइका और अर्जुन के वीडियो काफी पसंद किए जाते हैं। हाल ही में दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर साथ में स्पॉट किया गया। इस दौरान दोनों एक दूसरे से दूरी बनाकर चलते नजर आए। बिना कुछ बोले अर्जुन और मलाइका का यूं चलना फैंस को बहुत हैरानी की बात लगी। अर्जुन जहां लूज टी शर्ट और ट्रैक पैंट में नजर आए। तो वहीं मलाइका क्रॉप टॉप और ट्रैक पैंट में दिखीं। इस दौरान दोनों एक दूसरे से दूरी बनाकर तेजी से चल रहे थे। ऐसे में ये वीडियो देख यूजर्स को लगने लगा कि उनका झगड़ा हो गया है। इसे लेकर यूजर्स इस वीडियो पर तमाम तरह के कमेंट करने लगे।
View this post on Instagram
एक यूजर ने लिखा- झगड़ा हो गया, क्या भाई? एक ने लिखा- पहले तो हाथ में हाथ डालकर चलते थे अब क्या हो गया। एक यूजर ने लिखा- अरे अरे लग रहा है बात चीत बंद हो गई है, ब्रेकअप तो नहीं हो गया ना। बता दें कि पिछले दिनों अर्जुन कपूर ने मनीष मल्होत्रा के लिए रैंप वॉक किया था। इस दौरान मलाइका उनके लिए चियर करती नजर आईं थीं। उनका ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।
हाल ही में साथ घूमने गए थे मलाइका-अर्जुन
इससे पहले दोनों साथ में पेरिस गए थे। एक्टर का जन्मदिन मनाने के लिए दोनों ने दुनिया के सबसे रोमांटिक शहर को चुना था। अर्जुन और मलाइका की पेरिस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं थीं। ऐसे में अब दोनों का इस तरह से दूरी बनाकर चलना फैंस को खटक रहा है। फैंस ये जानने के लिए परेशान है कि कहीं दोनों का झगड़ा या ब्रेकअप तो नहीं हो गया।
View this post on Instagram
वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन की फिल्म एक विलेन रिटर्न्स हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म में उनके साथ तारा सुतारिया, जॉन अब्राहम और दिशा पटानी ने भी अहम भूमिका निभाई है। फिल्म को दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। इस फिल्म को अर्जुन कपूर ने तारा संग मिलकर काफी प्रमोशन किया था।