सलमान की बहन को घुमाते-घुमाते अर्जुन कपूर अरबाज की पत्नी को ले उड़े
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। अर्जुन ने साल 2012 में इशकजादे फिल्म से बतौर एक्टर अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इन दिनों अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के अफेयर की खबरें सुर्खियों में है। दोनों अपने रिलेशनशिप को लेकर सेक्रीटिव नहीं है। फैंस भी दोनों की शादी का इंतजार कर रहे हैं। बता दे कि मलाइका से पहले अर्जुन उनकी एक्स ननंद अर्पिता खान को डेट कर रहे थे।
Arjun Kapoor has dated Salman’s sister, Arpita Khan in the past pic.twitter.com/2S3g3YPGnv
— Bollywood Facts (@FilmyFacts) September 8, 2016
यह तब की बात है जब अर्जुन कपूर ने बतौर एक्टर बॉलीवुड में कदम नहीं रखा था। अर्जुन कपूर की उम्र तब केवल 18 साल की थी और वह असिस्टेंट डायरेक्टर हुआ करते थे। अर्जुन और अर्पिता एक दूसरे के लिए बहुत सीरियस थे। लेकिन अचानक से दोनों ने अपनी राह बदल ली। अर्जुन कपूर जहां फिल्मों में हीरो बन गए। वही अर्पिता ने आयुष शर्मा से शादी कर ली। अर्जुन और अर्पिता के ब्रेकअप की वजह मलाइका अरोड़ा को भी कहा जाता है।
अर्पिता पहली थी जिसके लिए सीरियस थे अर्जुन
MissMalini : Did Arpita Khan ignore Arjun Kapoor at a recent event? – … https://t.co/g7bpr53gJ7) pic.twitter.com/SU6yIlUKyG
— knightlife (@vkj73) February 11, 2016
अर्जुन कपूर केवल 18 साल की उम्र में ही अर्पिता को चाहने लगे थे। अर्जुन और अर्पिता ने अपने रिश्ते के बारे में किसी से नहीं छुपाया। यहां तक कि अर्पिता के पूरे परिवार को भी इनके रिश्ते की भनक थीं। अर्पिता खान परिवार में सबसे छोटी और सबकी लाडली रही है जिसकी वजह से उन्हें पूरे परिवार का सपोर्ट मिला। बता दें कि अर्जुन और अर्पिता एक दूसरे के लिए बहुत सीरियस थे। वही एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने अर्पिता के बारे में बात करते हुए कहा था कि, वह उनका पहला सीरियस रिलेशनशिप था।
Karan-Arjun Back for Arpita Khan's Wedding. Memorable pic. @BeingSalmanKhan @iamsrk @KhanArpita pic.twitter.com/QsQlhSAR5G
— Salman Ka Fan (@itsrahulraz) November 17, 2014
अर्पिता पहली ऐसी लड़की थी जिसे लेकर वे सीरियस हुए। दोनों का रिश्ता करीब 2 साल चला। इसी दौरान अर्जुन कपूर की मुलाकात मलाइका से भी होती थी। अर्जुन कपूर मलाइका को तभी से पसंद करने लग गए थे। जिसके बाद अर्जुन और अर्पिता का ब्रेकअप हो गया। हालांकि ब्रेकअप के बाद भी अर्जुन का सलमान खान से अच्छा रिश्ता बना रहा। सलमान ने अर्जुन को बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने में भी पूरी मदद की। लेकिन जब से उनके और मलाइका के रिश्ते की खबरें आई है तबसे अर्जुन सलमान के दुश्मन बन गए हैं।
मलाइका के लिए हुए अर्पिता से अलग
Malaika Arora talks about her dream wedding with beau Arjun Kapoor; read – The reports about Malaika Arora and Arjun Kapoor’s impending wedding are making noise, since few months. #ArjunKapoor #Bollywood #Entertainment #India #Maharashtra #malaikaarora # https://t.co/A3fdWnRfkX pic.twitter.com/j6bPetQS3r
— Like2in (@like2in) November 5, 2019
बताया जाता है कि अर्पिता खान के साथ रिलेशनशिप के दौरान अगर कोई भी लड़ाई या परेशानी होती थी। तो अर्जुन कपूर उसे अर्पिता की भाभी मलाइका से डिस्कस करते थे। तब से ही अर्जुन का दिल मलाइका पर आ गया था। जिसके बाद मलाइका भी अर्जुन के प्यार में पड़ गई। रिपोर्ट के अनुसार 2015 में दोनों के रिश्ते के बारे में खान परिवार को पता चल गया।
Malaika Arora and Arjun Kapoor snapped out and about in the City! pic.twitter.com/oKjS3vMfMK
— FG Movie News (@FGMovieNews) March 4, 2020
इसके बाद 2016 में मलाइका ने अरबाज खान से तलाक ले लिया। अरबाज खान से तलाक के बाद से ही मलाइका और अर्जुन के रिलेशनशिप की खबरें जोर पकड़ने लगी थी। दोनों को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता था। मलाइका और अर्जुन ने भी अपने रिश्ते के बारे में किसी से नहीं छुपाया। दोनों के फैंस बेसब्री से उनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं।