अर्जुन की बहन और गर्लफ्रैंड मलाइका में हुआ शरीर दिखाने का कॉम्पिटिशन, जानिए किसने चटाई किसको धूल
बॉलीवुड एक्ट्रेस पहले सिर्फ बड़े पर्दे और अवॉर्ड फंक्शन तक ही सीमित थीं। लेकिन आज के सोशल मीडिया के जमाने में एक्ट्रेसेज की हर तरह की तस्वीरें सामने आ जाती हैं.। कभी एयरपोर्ट से आते जाते हुए तो कभी घर के बाहर की एक्ट्रेसेज अक्सर पैपराजी के कैमरे में स्पॉट हो जाती हैं। पिछले काफी समय से बॉलीवुड की इन हसीनाओं के जिम लुक का ट्रेंड चल रहा है। अक्सर जिम, पिलाटे या जुंबा क्लास से बाहर निकलते हुए इन हसीनाओं की खूबसूरत तस्वीरें सामने आ जाती हैं।
हाल ही में एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ बेहद ही स्टाइलिश लुक में नजर आईं। बॉडी फिटिंग लोअर, स्पोर्ट्स ब्रा और कैप में मलाइका बेहद ही कूल नजर आ रहीं थीं। सिंपल फ्लोटर पहने मलाइका का ये लुक तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि इस बार मलाइका अरोड़ा के जिम लुक को उनके व्बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर की बहन ने कड़ी टक्कर दी है।
मलाइका अरोड़ा की लेटेस्ट तस्वीरें आईं सामने
मलाइका अरोड़ा अपने फैशन सेंस और उसे ग्रेसफुली कैरी करने के लिए जानी जाती हैं। जिम लुक को लेकर मलाइका अक्सर सुर्खियां बटोरती हैं। इंडस्ट्री में उनके जिम वियर और स्टाइलिश लुक की सबसे ज्यादा चर्चा होती है। वैसे तो इंडस्ट्री की लगभग सभी एक्ट्रेसेज ही जिम वियर पहने नजर आती हैं लेकिन इसमें सबसे ज्यादा सुर्खियां मलाइका बटोरतीं हैं। हालांकि पिछले दिनों उनका स्टाइल थोड़ा फीका पड़ता नजर आया। इसकी वजह कोई और नहीं बल्कि अर्जुन कपूर की बहन हैं।
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर अर्जुन कपूर की बहन हैं। दोनों ही बोनी कपूर के बच्चे हैं। हालांकि जान्हवी श्रीदेवी की बेटी हैं तो वहीं अर्जुन मोना कपूर के बेटे हैं। जान्हवी धीरे धीरे इंडस्ट्री में अपने पैर जमा रहीं हैं। वो एक के बाद एक धमाकेदार फिल्में करती नजर आ रहीं हैं। जान्हवी फिल्मों के लिए तो सुर्खियां बटोरती हीं हैं साथ ही उनके जिम लुक भी पैपराजी के बीच काफी फेमस हैं।
जान्हवी के आगे फीकी पड़ी मलाइका की चमक
हाल ही में पैपराजी ने जान्हवी को जिम से निकलते हुए स्पॉट किया। इस दौरान जान्हवी पर्पल कलर के जंप सूट वाले जिमवेयर में नजर आईं। खुले बाल और नो मेकअप लुक में जान्हवी बेहद क्यूट लग रहीं थीं। उनका सिंपल सा लुक बहुत ही प्यारा लग रहा था। पैपराजी ने उनकी कई तस्वीरें क्लिक कीं जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जान्हवी के इस लुक की सोशल मीडिया पर यूजर्स काफी तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स उनकी तस्वीरों पर काफी कमेंट्स कर रहे हैं।
अब यूजर्स मलाइका और जान्हवी के लुक की तुलना कर रहे हैं। कई यूजर्स का मानना है कि जान्हवी के इस लुक के आगे मलाइका का ड्रेसिंग स्टाइल इस बार थोड़ा फीका नजर आ रहा है। वहीं कई यूजर्स ऐसे हैं जिन्हें दोनों का ही लुक पसंद आया है। बता दें कि मलाइका अरोड़ा पिछले कई सालों से अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। दोनों ने पब्लिकली अपने रिश्ते को स्वीकारा है। अक्सर दोनों साथ में घूमते फिरते स्पॉट किए जाते हैं। वहीं अर्जुन अपनी बहन जान्हवी के साथ भी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। श्रीदेवी के गुजर जाने के बाद से अर्जुन ने जान्हवी और खुशी को संभाला। अब पूरा परिवार खुशी खुशी एक साथ रहता है।