नाबालिग उम्र में ही कंगना के साथ गांव के लड़के ने किया था गलत काम, सालों बाद छलका दर्द कही यह बातें
छोटे पर्दे का जाना-माना शो ‘लॉक अप्प’ काफी ज्यादा पसंद किया जाने वाला शो बन चुका है। शो में कई हाई प्रोफाइल सेलेब्स को कैदी के रूप में ‘लॉक अप्प’ में बंद किया गया है। जिसके बाद गेम में उन्हें जीतने के लिए सर्वाइव करना पड़ेगा। बता दें कि सर्वाइव करने के लिए उन्हें उनकी जिंदगी के काले सच को सबके सामने बताना पड़ेगा। कई बार तो ये सेलेब्स ऐसे सच का खुलासा कर देते हैं, जिसे सुनकर कंटेस्टेंट्स से लेकर दर्शक तक हैरान रह जाते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही है, जब शो की एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रही है। वीडियो में कंगना भी अपना एक सच बताती नज़र आ रही हैं।
आपको बता दें कि ‘लॉक अप्प’ शो आए दिन सुर्खियों में रहने वाला शो है। अक्सर कोई-न-कोई वीडियो सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर वायरल होती रहती हैं। जिसे फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। हाल ही में शो की एक वीडियो सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर जोरों से वायरल हो रही है। वायरल वीडियो ऑल्ट बालाजी के ऑफीशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की गई हैं। जिस पर इस समय हज़ारों में लाइक्स आ चुके हैं। वीडियो में मुनव्वर फारुकी एक सच का खुलासा करते हैं। जिसके बाद कंगना भी अपने सच के बारे में सबको बता देती हैं।
View this post on Instagram
अगर बात करें वायरल वीडियो की तो वीडियो में साफ तौर से देखा सकता है कि कंगना, मुनव्वर से उनके सच के बारे में बताने के लिए कहती हैं। शो की कंटेस्टेंट शायशा को बचाने के लिए मुनव्वर कहते हैं कि जब वो छोटे थे, तब उनका यौन शोषण हुआ था और शोषण करने वाला उनका करीबी रिश्तेदार था। तब उन्हें पता नहीं था कि क्या हो रहा है। साथ ही वो किसी को बता भी नहीं सकते थे, क्योंकि वो करीबी रिश्तेदार है। ये चीज़ उनके साथ 7-8 साल की उम्र में शरु हुई थी। और उनके साथ ऐसा 4-5 साल तक चला था। फिर धीरे-धीरे ये चीजें बंद हुई।
View this post on Instagram
जिसके बाद कंगना कहती हैं कि ये छोटे बच्चों के साथ अक्सर होता देखा जाता है। जिसके बाद कंगना बताती हैं कि बचपन में उनका भी शोषण हो चुका है, जब वो काफी छोटी थी। तब उनकी गली का एक लड़का उन्हें गलत जगह टच किया करता था और उनके साथ गलत हरकतें किया करता था। लेकिन तब ये नहीं पता था कि ये सब क्या हो रहा है और ये सही भी है कि नहीं। जिसे सुनकर सबकी आंखों में आंसू आ जाता है। कंगना और मुनव्वर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। यूज़र्स वायरल वीडियो पर रिएक्शन देते नज़र आ रहे हैं।