ट्विंकल से शादी के पहले अक्षय कुमार को थे लड़के पसंद ! सच्चाई जान हैरान रह गई थी सास डिंपल कपाड़िया
ट्विंकल खन्ना को बॉलीवुड इंडस्ट्री में भले बतौर एक्ट्रेस वो मुकाम न हासिल हुआ हो। लेकिन फिर भी ट्विंकल आज के समय में किसी-न-किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। जिसकी वजह अक्सर उनकी किताबें और तस्वीरें या वीडियो होती हैं। एक्ट्रेस आए दिन अपनी फैमिली के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वहीं, फैंस भी ट्विंकल और उनके पति अक्षय कुमार की जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि एक समय पर ऐसा हो गया था कि अगर एक्टर से जुड़ी एक बात सामने न आती तो शायद आज ट्विंकल-अक्षय की बीवी नहीं होती। जिसकी वजह थी एक्ट्रेस का एक गे से शादी करना।
दरअसल, ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। जिसके बाद आखिरकार उन्होंने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए पति-पत्नी बनने का फैसला किया। फिर क्या था एक्टर ट्विंकल का हाथ मांगने उनके घर पहुंच गए। जहां उनकी मुलाकात ट्विंकल की मां डिंपल कपाड़िया से हुई। वो अक्षय और अपनी बेटी के रिश्ते के बारे में जानकर हैरान हो गई और शादी से इंकार कर दिया। जिसके बाद कारण पूछने पर डिंपल ने बताया कि क्योंकि अक्षय गे हैं। इस वजह से वो उनके साथ अपनी बेटी की शादी नहीं करेंगी।
View this post on Instagram
ये बात सामने आने के बाद अक्षय और ट्विंकल ने डिंपल को इस बात का यकीन दिलाया कि वो जो भी समझ रहीं हैं। उसमें कोई सच्चाई नहीं है, वो पुरुष हैं। अक्षय के बारे में ये गलतफहमी दूर होने के बाद डिंपल दोनों की शादी के लिए राजी हो गई। उसके बाद अक्षय और ट्विंकल एक-दूसरे से शादी कर हमेशा-हमेशा के लिए एक हो गए।
View this post on Instagram
आपको बताते चलें कि दोनों की शादी 17 जनवरी, 2001 को हुई थी। उनकी शादी को 21 साल पूरे हो गए हैं। लेकिन इस दौरान उनके बीच प्यार कम नहीं हुआ। जो उनकी तस्वीरों में अक्सर देखने को मिल ही जाता है। वे अक्सर वेकेशन पर भी जाते रहते हैं। जहां से उनकी तस्वीरें और वीडियो भी सामने आती रहती है। कपल के दो बच्चे भी हैं- आरव और नितारा। एक्ट्रेस अपने बच्चों के साथ अक्सर मस्ती करती दिखाई पड़ती हैं। वहीं, अक्षय भी काम के बीच से बच्चों के लिए समय निकालते हैं।