भोजपुरी एक्टर निरहुआ ने रचाई दूसरी शादी, नेपाली रिवाज से इस एक्ट्रेस को बनाया दुल्हन
भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने एक्टर निरहुआ की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। फैंस उनकी एक्टिंग के दीवाने हैं। एक्टर एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम कर चुके हैं। जिसमें वो कई बड़े और दिग्गज कलाकारों के साथ नज़र आए हैं। बता दें कि एक्टर निरहुआ सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। वो आए दिन कोई-न-कोई बेहतरीन पोस्ट अपने फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। जिन्हें उनके फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। फैंस उनकी पोस्ट्स पर जमकर प्यार लुटाते नज़र आते हैं। हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियोज़ वायरल हो रही हैं।
आपको बता दें कि निरहुआ आए दिन सुर्खियों में रहने वाले एक्टर्स में से एक हैं। वो कभी अपनी फिल्मों के चलते चर्चा में रहते हैं तो कभी अपनी तस्वीरों के चलते। इस बार भी कुछ ऐसा ही है जब उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। वहीं इस बार उनकी तस्वीरों के साथ-साथ उनकी कुछ वीडियोज़ भी तेजी से वायरल हो रही हैं।
एक्टर की तस्वीरें और वीडियोज़ सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर छाई हुई हैं। इनमें में कई तस्वीरें निरहुआ ने अपने ऑफीशियल इंस्टाग्राम शेयर की हैं। बता दें कि इनमें निरहुआ के साथ-साथ मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली भी नज़र आ रही हैं। उन्होंने भी कुछ पोस्ट्स साझा की हैं।
वहीं अगर बात करें वायरल तस्वीरों और वीडियोज़ की तो वीडियोज़ में साफ तौर से देखा जा सकता है कि दोनों ने नेपाली रीति-रिवाजों से शादी की है। जिसमें एक तरफ जहां निरहुआ नेपाली दुल्हे के रुप में नज़र आ रहे हैं। वहीं आम्रपाली भी नेपाली दुल्हन के रुप में कहर ढा रही हैं। बता दें कि इन दोनों कलाकारों ने शादी नहीं की है ये केवल उनकी आने वाली फिल्म से जुड़ा एक गेटअप है।
जिसमें दोनों दुल्हा-दुल्हन बने नज़र आ रहे हैं। एक्ट्रेस आम्रपाली ने वीडियो शेयर करने के साथ ही कैप्शन में लिखा हमारी पहली नेपाली रील। जिस पर इस समय हज़ारों में लाइक्स आ चुके हैं। इसी दौरान की कई तस्वीरें भी जोरों से वायरल हो रही हैं। फैंस को दोनों की ये तस्वीरें और वीडियोज़ बेहद पसंद आई।
वहीं अगर बात करें निरहुआ के वर्कफ्रंट की तो एक्टर जल्द ही फिल्म ‘निरहुआ बनल करोड़पति’ में नज़र आएंगे। फिल्म की स्टार कास्ट में दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ आम्रपाली भी नज़र आएंगी। उनकी ये फिल्म इसी साल रिलीज़ होगी। फैंस को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। एक्टर की इस फिल्म की शूटिंग शुरु हो चुकी है।