फिल्मों के चक्कर में काजोल से लेकर शिल्पा तक खो चुकी है कोख में अपना बच्चा, एक तो रह गई बेऔलाद
आज के दौर में बॉलीवुड फिल्मों के सब्जेक्ट धीरे-धीरे चेंज हो रहे हैं। आम लोग भी ज्यादा अच्छे तरीके से फिल्मों से खुद को जोड़ कर देख पाते हैं। वहीं बॉलीवुड सेलिब्रिटीज कि जिंदगी भी आम लोगों की जिंदगियों को बहुत हद तक प्रभावित करती हैं। लोग अपने फेवरेट स्टार को फॉलो करते हुए उनसे बहुत सी चीजें सीखते हैं।बहुत से लोगों को लगता है कि बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को आम लोगों की तरह परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता।
लेकिन ऐसा नहीं है वह भी इंसान हैं और उनके साथ भी वही सब चीजें होती है, जो एक आम इंसान के साथ होती हैं। लेकिन यह स्टार्स कभी भी अपनी परेशानियों को अपने काम के आगे नहीं आने देते हैं। आज हम आपको ऐसे ही बॉलीवुड एक्टर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने जन्म से पहले ही अपने बच्चे को खोया है। इसके बावजूद उन्होंने बड़ी हिम्मत से काम लिया है।
काजोल
Programming can be hardwired into a body. It’s something that has to be fought day in and day out. Like an addiction one hates, has defeated, yet still has to battle pic.twitter.com/iB40gwf50F
— Kajol (@itsKajolD) November 11, 2020
काजोल ने सालों तक बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज किया है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट होती रही है। बता दें कि काजोल हमेशा ही बातूनी और मजाकिया किस्म की रही है। लेकिन शादी के 2 साल बाद उन्होंने भी मिसकैरेज का सामना किया है। उन्होंने बड़ी हिम्मत के साथ इस दर्द का सामना किया है। यह वह वक्त था जब उनकी फिल्म कभी खुशी कभी गम बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ रही थी। वहीं दूसरी ओर काजोल को मिसकैरेज के चलते हॉस्पिटल में एडमिट होना पड़ा था। अब काजोल के दो बच्चे हैं।
शिल्पा शेट्टी
Midweek musings are underway✨💁🏻♀️💭
How you doin’?😉
~@VOGUEIndia | @Bulgariofficial
~#VogueCoverGirl ❤️🤩 #VogueIndia #musings #blessed #magazine #covergirl pic.twitter.com/OIjuQ6uRdS— SHILPA SHETTY KUNDRA (@TheShilpaShetty) November 18, 2020
शिल्पा शेट्टी अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी फिटनेस के लिए भी जानी जाती है। उन्होंने अपनी योगा के वीडियोज भी निकाले हैं। लेकिन अपना और अपनी सेहत का इतना ख्याल रखने वाले शिल्पा शेट्टी का भी मिसकैरेज हो चुका है। साल 2009 में शिल्पा शेट्टी ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की थी। शादी के बाद शिल्पा प्रेग्नेंट हुई लेकिन कुछ समय बाद ही उनका मिसकैरेज हो गया। इस हादसे ने उन्हें बुरी तरह तोड़ दिया था। जिसके बाद साल 2012 में उन्होंने बेटे अयान को जन्म दिया। इसी साल सरोगेसी से उनकी एक बेटी हुई है।
सायरा बानो
Did you know that ?
Sayra Bano born in Mussoorie (UK), India on 23 Aug 1944#FlasbackFriday #SayraBano #Bollywood pic.twitter.com/T1NjrHtmXW
— Pure Filmy (@pure_filmy) November 20, 2015
दिलीप कुमार और सायरा बानो की जोड़ी बॉलीवुड की सभी जोड़ियों के लिए मिसाल है। दोनों ने बिना किसी औलाद के अपनी जिंदगी बहुत अच्छे से साथ गुजारी है। बता दे कि शादी के बाद सायरा बानो प्रेग्नेंट हुई थी। लेकिन 8 महीने की प्रेगनेंसी में उनका मिसकैरेज हो गया। इसके बाद सायरा कभी भी मां नहीं बन पाई। उन्हें और दिलीप कुमार को हमेशा बेऔलाद होने का दुख रहा है।
गौरी खान
We win @KKRiders …throwback pic IPL auction 2000 something 😁😁 pic.twitter.com/PMFEoQUVO7
— Gauri Khan (@gaurikhan) October 24, 2020
शाहरुख और गौरी खान के तीन बच्चे हैं। वह अपने परिवार के साथ बहुत खुश भी हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि गौरी खान का एक बार मिसकैरेज हो चुका है। बता दे कि शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि, 1997 में उनकी पत्नी गौरी खान का मिसकैरेज हो गया था। उस वक्त शाहरुख इंडिया में नहीं थे। उन्हें जैसे ही पता चला वह शूटिंग छोड़कर उसी दिन इंडिया वापस आए थे।
किरण राव
#ElectionsWithHT | @aamir_khan along with his wife Kiran Rao cast their vote in Bandra, Mumbai
Follow LIVE updates: https://t.co/P7YQ4xwSQC#LokSabhaElections2019 #Phase4#VotingRound4 pic.twitter.com/Kn7180lPXO
— Hindustan Times (@htTweets) April 29, 2019
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की पत्नी किरण राव भी मिसकैरेज के दर्द से गुजर चुकी है। शादी के बाद किरण राव साल 2009 में मां बनने वाली थी लेकिन किन्ही कारणों के चलते उनका मिसकैरेज हो गया। इसके बाद साल 2011 में सरोगेसी से उनके बेटे ने जन्म लिया।
रश्मि देसाई
https://twitter.com/bani2010/status/1327583888261017601?s=19
अभिनेत्री रश्मि देसाई अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। रश्मि देसाई ने अपने सीरियल के को एक्टर नंदीश संधू से शादी की थी। शादी के कुछ महीनों बाद ही वह प्रेग्नेंट हो गई थी। लेकिन उनका मिसकैरेज हो गया। रश्मि को इससे बहुत सदमा पहुंचा था लेकिन इसके बावजूद वह हिम्मत के साथ अपनी शूटिंग करती रही। बता दे कि रश्मि देसाई का नंदीश संधू से तलाक हो चुका है।