फैशन के नाम पर बॉलीवुड की अभिनेत्रियों ने की हद पार, सोशल मीडिया पर लोगों ने लाई अक्कल ठिकाने
बॉलीवुड अभिनेत्रियां अपने फैशन और ग्लैमरस अंदाज के लिए जानी जाती है। वह जो भी पहनती है वह फैशन ट्रेंड बन जाता है। हर लड़की उनकी स्टाइल को कॉपी करने की कोशिश करती है। लेकिन कभी-कभी ये अभिनेत्रियां फैशन के नाम पर ऐसी ड्रेसेस पहन लेती हैं जिन्हें पहनने के बारे में कोई भी आम लड़की सोच नहीं सकती।
कई बार अभिनेत्रियों की ड्रेसेज बोल्ड होने के साथ-साथ रिस्की भी होती हैं। इनकी ड्रेसेज को लेकर इन्हे सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया जाता है। आज हम आपको उन्हीं अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें ड्रेसेज को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा था।
ऐश्वर्या राय
ऐश्वर्या राय को अब ज्यादातर ट्रेडिशनल ड्रेसेज में देखा जाता है। लेकिन एक फिल्म फेस्टिवल में पहनी गई उनकी एक ड्रेस को लोग आज भी नहीं भूले हैं। ऐश्वर्या को कान फेस्टिवल में नीता लुल्ला द्वारा डिजाइन की गई बैकलेस और रिवीलिंग ड्रेस में देखा गया था। उनका यह लुक सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुआ था। जिसके बाद फैंस ने उनकी बहुत आलोचना की। ऐश्वर्या राय उस घटना के बाद से कभी भी इतने बोल्ड अवतार में फिर कभी नजर नहीं आई है।
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी एक जाना माना नाम है। निक जोनस से शादी के बाद तो उन्हें और भी बोल्ड अंदाज में देखा जाता है। प्रियंका चोपड़ा का ग्रैमी अवॉर्ड्स का लुक सुर्खियों में रहा था। उनकी ड्रेस को देखने के बाद फैंस ने उनकी जमकर आलोचना की थी। बता दे कि प्रियंका चोपड़ा ने जो ड्रेस पहनी हुई थी उसमें नेवल तक नेकलाइन थी। उनकी ड्रेस बहुत रिवीलिंग लग रही थी। इस वजह से लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर बहुत ट्रोल किया।
मलाइका अरोरा
मलाइका अरोरा शुरुआत से ही अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती है। उन्हें अक्सर फैशन के नाम पर अलग अलग स्टाइल कैरी किए हुए देखा जाता है। हालांकि एक अवॉर्ड फंक्शन में पहना गया उनका ड्रेस इतना बोल्ड और रिवीलिंग था जिसे देखकर सब हैरान रह। मलाइका ने Aadnevik का डिजाइन किया डीप नेकलाइन कट वाला गाउन पहना हुआ था। डीप नेक लाइन की वजह से वह ड्रेस बहुत बोल्ड लग रहा था। उनके इस लुक के बाद फैंस ने उन पर बहुत गुस्सा दिखाया था।
तारा सुतारिया
तारा सुतारिया को इंडस्ट्री में ज्यादा समय नहीं हुआ है। लेकिन अपने एक बोल्ड लुक के चलते वह सुर्खियों में आ गई थी। तारा सुतारिया ने एक पार्टी के दौरान ट्यूब टॉप के साथ मिनी स्कर्ट पहनी हुई थी। इसके साथ ही उन्होंने ब्लेजर कैरी किया था। तारा का यह लुक बहुत बोल्ड लग रहा था। तारा से इस लुक की किसी ने उम्मीद नहीं की थी। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर इस ड्रेस के लिए उनकी जमकर आलोचना की गई।
नुशरत भरुचा
नुसरत भरूचा का इवेंट के दौरान बोल्ड लुक देखकर सबकी आंखें फटी की फटी रह गई थी। इवेंट में नुसरत ग्रीन कलर के वन शोल्डर गाउन में पहुंची थी। उनके उस गाउन की खास बात यह थी कि, उसमें साइड से लेकर अपर वेस्ट तक कट दिया गया था। जिसके बाद ड्रेस के दोनों हिस्सों को लेदर बेल्ट से जोड़ा गया था। उस गाउन में नुसरत की वेस्ट पर बना टैटू भी साफ दिखाई दे रहा था। उनका यह लुक बहुत वायरल हुआ था। हालांकि इसकी वजह से उन्हें फैंस के गुस्से का भी सामना करना पड़ा।