जब बोनी श्रीदेवी सुहागरात मना रहे थे तब इस हाल से गुज़र रहे थे अर्जुन कपूर और उनकी माँ, एक्टर ने खुद किया खुलासा
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की फैन फॉलोइंग दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। अर्जुन कपूर ने अपने अब तक के करियर में कई बड़ी फिल्में दी हैं। आज उन्होंने अपने करियर के 10 साल पूरे कर लिए है। ऐसे में उनका एक खुलासा काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। खुलासे में एक्टर हमेशा की तरह अपनी मां के बारे में बात करते नज़र आ रही हैं। बता दें कि एक्टर अपनी मां से काफी ज्यादा प्यार करते हैं। उनकी मां का नाम मोना था। मोनी टीवी सीरियल्स प्रोड्यूस करती थी। लेकिन साल 2012 में मोना ने अर्जुन और उनकी बहन अंशूला कपूर का हाथ हमेशा के लिए छोड़ दिया और इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
अर्जुन की मां मोना के बाद बोनी कपूर ने श्रीदेवी से शादी की थी। लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था। भगवान ने बोनी कपूर की दूसरी पत्नी श्रीदेवी को भी साल 2018 में अपने पास बुला लिया। जिसके बाद अर्जुन कपूर की दो बहनों जान्हवी कपूर और खुशी कपूर के सिर से भी मां का साया उठ गया। आज के समय में जान्हवी एक बेहतरीन बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं और अपने भाई अर्जुन कपूर के काफी ज्यादा करीब भी। सभी परिवार वालों के आस-पास रहने के बावजूद अर्जुन अक्सर खुशी के मौको पर अपनी मां मोना कपूर को याद कर लिया करते हैं। साथ ही वो अपनी मां से जुड़े कई पोस्ट्स भी शेयर करते हैं।
हाल ही में वायरल हो रहे खुलासे में एक्टर अर्जुन कपूर ने बोला कि जब वो छोटे थे, तब अपने पिता के सामने जाकर कोई भी चीज़ जल्दी नहीं मांगते थे। क्योंकि उनकी मां मोना ने उनकी और उनकी बहन की परवरिश बहुत अच्छी की थी। साथ ही ट्रोलिंग आदि चीज़ों से लड़ना भी सिखाया था। अर्जुन कपूर ने बोला कि उन्होंने अपने पिता से कुछ ही चीज़ें मांगी हैं, वहीं एक्टर बनने के बाद उन्होंने कुछ भी नहीं मांगा। फैंस एक्टर की इस आदत की काफी तारीफ कर रहे हैं। साथ ही उनके इस खुलासे पर जमकर रिएक्शन देते भी नज़र आ रहे हैं।
आपको बताते चलें कि अर्जुन कपूर ने अपनी मां मोना के इस दुनिया से जाने के बाद एक बयान दिया था। दरअसल, मोना के जाने के दो महीने बाद अर्जुन कपूर ने फिल्म ‘इशकजादे’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। जिस पर एक्टर ने कहा कि अगर उनकी मां मोना उनकी ये फिल्म देख लेती तो जान जाती कि उनका बेटा अपनी जिंदगी में कुछ अच्छा कर रहा है। साथ ही उन्हें अपने बेटे पर काफी ज्यादा गर्व भी होता, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जिस बात का उन्हें काफी दुख है।