आलिया भट्ट की फ़िल्म पर जम कर बरसे बोनी कपूर, कहा – फ़िल्म अनैतिक..
इस साल में आने वाली फिल्म में सबसे ज़्यादा चर्चा राजामौली की फ़िल्म आर.आर.आर की है। बता दें राजामौली वही डायरेक्टर हैं जिन्होंने बाहुबली को भी डायरेक्ट किया था। अभी हाल ही में फ़िल्म आर. आर. आर. की रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी गयी है। जिसके बाद इंडस्ट्री में एक बार फिर बवाल मच गया है। इस फ़िल्म में आलिया भट्ट, रामचरण, जूनिया एनटीआर और अजय देवगन मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले हैं। वहीं अब फ़िल्म प्रड्यूसर बोनी कपूर ने फ़िल्म RRR की रिलीज डेट पर अपनी असहमति दर्ज करवाई है।
गौरतलब है कि कल ही RRR के निर्माताओं ने यह ऐलान किया है कि वो अपनी फिल्म को 13 अक्टूबर 2021 को बड़े पर्दे पर रिलीज करेंगे। और यही वो दिन था जब बोनी कपूर अपनी फिल्म मैदान को ले कर भी दर्शकों के बीच पहुंचने वाले थे। जिसकी घोषणा वे काफी महीने पहले कर चुके हैं, यही कारण है कि वो RRR फ़िल्म की रिलीज डेट से इतने गुस्से में है।
This October 13, witness Fire 🔥 and Water 🌊 come together as a FORCE that has never been experienced before ✊🏻
The biggest collaboration in Indian cinema is set to deliver a memorable experience!!!
THE RIDE BEGINS…#RRRMovie #RRRFestivalOnOct13th #RRR pic.twitter.com/SawlxK34Yi
— RRR Movie (@RRRMovie) January 25, 2021
एक मीडिया वेबसाइट से बात करते हुए बोनी कपूर ने कहा है कि इस तरह का काम पूरी तरह से अनैतिक है। बोनी कपूर के अनुसार उन्होंने अपनी फिल्म की घोषणा आज से 6 महीने पहले ही कर दी थी। वहीं इसके साथ डायरेक्टर राजमौली ने फ़िल्म के रिलीज संबंधित किसी भी बात पर बोनी कपूर से चर्चा करना जरूरी भी नहीं समझा। सबसे बड़ी बात तो यह है कि इंडस्ट्री के इन दोनों दिग्गजों की फ़िल्म में मुख्य भूमिका अजय देवगन ही निभा रहे हैं।
यह रहेगी स्टारकास्ट
@BayViewProjOffl @MaidaanOfficial
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) December 12, 2020
बात अगर फ़िल्म के स्टारकास्ट की करें तो ‘आरआरआर’ में राम चरण और आलिया की एक ब्रांड न्यू जोड़ी बड़े पर्दे पर इंट्री लेने वाली है। वहीं अजय देवगन भी इस फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नज़र आ रहे हैं, इनके साथ ही उभरती ब्रिटिश युवा अभिनेत्री डेजी एडगर जोंस भी इस फिल्म के साथ भारतीय फिल्मों में अपने करियर की शुरआत कर रही है।इस फ़िल्म में डेजी जूनियर एनटीआर के ऑपोजिट नजर आने वाली हैं।
वहीं अगर बात फ़िल्म मैदान की करें तो इसमें अजय देवगन के साथ महानायक अमिताभ बच्चन नज़र आने वाले हैं। वहीं इस फिल्म का निर्देशन अमित रवींद्रनाथ शर्मा के हाथों में, इसके साथ ही इस फ़िल्म में प्रियमणि, गजराज रॉव और रुद्रनील घोष जैसे कलाकार भी हैं।