भाई आर्यन खान को जमानत मिलने से गदगद हुई सुहाना, शाहरुख के रोकने के बाद भी ले लिया यह बड़ा फैसला
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को जमानत मिलने के बाद मन्नत के अलावा एक्टर के फैंस के बीच खूब जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर कई ऐसे फोटो और वीडियोज़ देखने को मिल रहे हैं, जिसमें शाहरुख के फैन आर्यन की घर वापसी पर खुशियां मनाते दिख रहे हैं। इस खुशी के समय में आर्यन की बहन सुहाना खान भी अपने देश लौट रही हैं। जहां वो अपने भाई के घर लौटने की खुशी, पिता शाहरुख का जन्मदिन और दिवाली बड़े ही धूमधाम से मनाने वाली हैं। ऐसे में मन्नत की दिवाली देखने लायक होगी।
View this post on Instagram
आपको बता दें कि आर्यन को जमानत 28 अक्तूबर को ही मिल गई थी। लेकिन उन्हें जमानती आदेश के दो दिन यानी आज सुबह रिहा किया गया। आर्यन को रिहा करने से पहले पुलिस अधिकारियों ने जेल के बाहर लगी जमानती पेटी को सुबह तड़के ही खोलकर जमानत आदेश लिया था। आर्यन की जमानत के लिए बीती रात ही जमानती कागज की भौतिक प्रति पेटी में रख दी गई थी।
View this post on Instagram
आर्यन की जमानत की खबर आने के बाद से ही मन्नत के बाहर खुशियां झालर और पटाखे के रूप में देखने को मिल रही हैं। दरअसल, आर्यन की गिरफ्तारी के बाद से ही मन्नत की लाइटें बंद कर दी गई थी और खान परिवार में सन्नाटा छा गया था।
View this post on Instagram
गौरतलब है कि बीते 3 अक्तूबर को एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) के अधिकारियों ने कार्डेलिया क्रूज शिप पर छापा मारा था। इस दौरान एनसीबी ने आर्यन को गिरफ्तार कर लिया था। जहां से उन्हें ऑर्थर रोड जेल भेज दिया गया था। जिसके बाद कई दौर की सुनवाई के बावजूद आर्यन को जमानत नहीं मिल पाई थी। लेकिन आखिरकार 25 दिन जेल में गुजारने के बाद बीते 28 अक्तूबर को कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी। जाहिर है कि आर्यन की गिरफ्तारी के बाद से खान परिवार में दुख का माहौल था। आर्यन की गिरफ्तारी से जहां एक तरफ शाहरुख और गौरी यहां परेशान थे। वहीं सात समंदर पार आर्यन की बहन सुहाना का भी बुरा हाल था। उन्हें भी अपने भाई की काफी चिंता हो रही थी।
View this post on Instagram
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुहाना ऐसे समय में अपने माता-पिता यानी शाहरुख और गौरी के साथ रहना चाहती थी। लेकिन दोनों ने उन्हें दूर रहने के लिए कहा था। दरअसल, शाहरुख-गौरी ने इस दुख की घड़ी में सुहाना को इन सबसे दूर ऱखने का फैसला किया था। जिसके चलते सुहाना अब तक अपने घर नहीं पहुंची थी। लेकिन अब जब धीरे-धीरे चीज़ें सुधऱ रही हैं और आर्यन को जमानत मिल गई है। तो ऐसे में सुहाना अब अपने घऱ लौट रही हैं।