धोनी करते थे दीपिका से बेइंतहा प्यार, मगर एक्ट्रेस ने उनके ही इस ख़ास दोस्त के साथ संबंध बना दिया उन्हें धोखा
खेल जगत के जाने-माने खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। फैंस उनके गेम प्ले के दीवाने हैं। उन्होंने अपने गेम प्ले से करोड़ों लोगों को अपना दीवाना बनाया है। उनके मैदान में उतरते ही विरोधी टीम के पसीने छूट जाते हैं। माही ने क्रिकेट में कई बेहतरीन रिकॉर्ड्स भी बनाए हैं। जिसे आज तक कोई ब्रेक नहीं कर पाया है। जैसे- माही से तेज कोई भी कीपर विकेट नहीं ले पाता, कम समय में पिच कवर करना, बेस्ट फिनिशर होना आदि शामिल है। लेकिन इस बार धोनी अपनी खेल प्रदर्शन के लिए नहीं बल्कि अपने रिलेशन के चलते चर्चा में हैं।
आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने जितनी सुर्खियां अपने गेम प्ले से बटोरी हैं। उतनी ही सुर्खियों उन्होंने अपने रिलेशन के चलते भी जुटाई हैं। गौरतलब है कि क्रिकेट जगत और बॉलीवुड इंडस्ट्री का नाता काफी पुराना है। कई कलाकारों ने क्रिकेटर्स से शादी की है। एक समय पर माही भी बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को पसंद करते थे या यूं कहें कि प्यार करते थे। लेकिन दीपिका का प्यार कोई और क्रिकेटर था। आज इस आर्टिकल में हम आपको माही के रिलेशन के बारे में विस्तार से बताएंगे।
बता दें कि एक समय पर माही और दीपिका एक-दूसरे के साथ काफी ज्यादा घूमा-फिरा करते थे। दोनों को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता था। दोनों के रिलेशन की खबरें भी जोरों पर भी। लेकिन दोनों के बीच ऐसा कुछ भी नहीं था। मन-ही-मन माही, दीपिका को काफी ज्यादा प्यार करते थे। लेकिन दीपिका के मन में माही के लिए केवल बेस्ट फ्रेंड वाली जगह खाली थी। वहीं दीपिका का दिल किसी अन्य खिलाड़ी के लिए धड़क रहा था। जिसका पता आगे चलकर लगा। दीपिका ने सबको हैरान कर दिया था। एक्ट्रेस मशहूर क्रिकेटर युवराज सिंह से प्यार करती थी।
दीपिका पादुकोण और युवराज सिंह दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे थे। जिसके बाद दोनों की शादी की खबरों ने तूल पकड़ लिया। लेकिन दोनों का रिलेशन ज्यादा समय तक चल नहीं पाया। बता दें कि दीपिका और युवराज शादी भी करने वाले थे। लेकिन किसी कारण के चलते दोनों के बीच का रिलेशन खराब हो गया और उन्होंने एक-दूसरे से मुंह फेर लिया। आज के समय में दीपिका की शादी रणवीर सिंह हो चुकी है। वहीं युवराज सिंह भी शादी के बंधन में बंध चुके हैं। लेकिन आज भी दोनों के रिलेशन की खबरें फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं।